वायरल न्यूज़

अजगर को बाइक पर बांधकर खींचता नजर आया शख्स, Video देखकर लोग बोले- नर्क में मिलेगी जगह

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एक युवक विशालकाय अजगर को रस्सी से अपनी बाइक में बांधता है। इसके बाद उसे सड़क पर खींचता नजर आ रहा है। यह घटना लोगों को हैरान कर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग नाराज हो गए हैं।

Image

अजगर को बाइक से बांधकर घसीटा (एक्स- @thealokputul)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसी वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों का मूड खराब हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप हो सकता है नाराज हो जाएं। वायरल हो रहा वीडियो एक बाइक और एक अजगर से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजगर को एक बाइक में बांधकर खींचा जा रहा है।

वायरल हो रहा हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक युवक विशालकाय अजगर को रस्सी से अपनी बाइक में बांधता है। इसके बाद उसे सड़क पर खींचता नजर आ रहा है। यह घटना लोगों को हैरान कर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग नाराज हो गए हैं। वीडियो में आप साफ देख पाएंगे कि अजगर को बहुत ही बुरी तरह सड़क पर घसीटा जा रहा है। आप देख पाएंगे कि शख्स ने बाइक में पीछे अजगर को बांधा हुआ है। अजगर के साथ बहुत ही क्रूर व्यवहार इंटरनेट पर सामने आया है। देखें वीडियो-

वीडियो को एक्स पर @thealokputul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'अजगर को रस्सी से बांध कर उसे मोटरसाइकिल से घसीटने का यह क्रूर वीडियो क्लिप छत्तीसगढ़ के कांकेर का है। अजगर, अनुसूची 1 का वन्यजीव है। जैसे बाघ, वैसे अजगर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग को इस घटना की जानकारी है लेकिन वह हमेशा की तरह मौनी बाबा बना हुआ है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article