Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस इन्फ्लुएंसर Speedy को आपने तमाम वीडियोज पर प्रतिक्रिया देते देखा होगा। ये इन्फ्लुएंसर Ishowspeed नामक चैनल चलाता है मगर इसका असली नाम डैरेन वॉटकिंस जूनियर है और फैन्स इनको Speedy के नाम से जानते हैं। वर्तमान में स्पीडी चीन की यात्रा पर हैं, जहां संस्कृति और नए फूड आइटम्स को आज़मा रहे हैं। 24 मार्च को शुरू हुआ स्पीड का चीन दौरा उन्हें शंघाई, बीजिंग और चोंगकिंग सहित विभिन्न शहरों में ले गया। वहां अब तक वे द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना जैसे प्रतिष्ठित स्थलों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरे पर ही उन्होंने बैकफ़्लिप करके अपनी साहसिक भावना का प्रदर्शन किया। इस दौरान सबसे ज्यादा उनको चौंकाने का काम किया चीन के अत्याधुनिक मानव रोबोट ने, जिसे डांस करते देख स्पीडी चौंक गए।
एक वीडियो में फेमस इन्फ्लुएंसर की हैरान करने वाली प्रतिक्रिया को दिखाया गया है। इसमें वह रोबोट के साथ बातचीत कर रहे थे यहां तक कि उन्होंने कुछ बैकफ्लिप भी किए। फुटेज में स्पीडी को रोबोट से मिलवाते हुए भी दिखाया गया है। स्पीडी और रोबोट दोनों ने एक नकली मुक्केबाजी मैच में भी भाग लिया, जिसमें रोबोट अंततः गिर गया और घायल दिखाई दिया। दोनों के बीच हल्की-फुल्की और मनोरंजक बातचीत ने उनके फैन्स को खुश कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'वाह! स्पीड ने चीन के पास जो कुछ भी है, उसे दिखा दिया।' एक अन्य ने लिखा कि, 'चीन के उन्नत रोबोट प्रभावशाली हैं, कुछ तो उच्च गति और बहुमुखी प्रतिभा तक पहुंच गए हैं, लेकिन वे अभी भी विकसित हो रहे हैं।'
गौरतलब है कि, स्पीडी (IShowSpeed) एक लोकप्रिय अमेरिकी YouTuber और गेमर है जो अपने मनोरंजक और अक्सर उत्तेजक सामग्री के लिए जाना जाता है। YouTube पर 38 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर के साथ, उन्होंने ने फैनबेस तैयार किया है। IShowSpeed ने 2016 में अपनी YouTube यात्रा शुरू की, शुरुआत में गेमिंग सामग्री, विशेष रूप से FIFA और Call of Duty पर ध्यान केंद्रित किया और अब तक कई देशों की यात्रा कर चुके हैं।
