वायरल न्यूज़

Video: लंबी-लंबी टांगों के साथ कैसे पानी पीता है जिराफ, मशक्कत देखकर आपके पैरों में हो जाएगा दर्द

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 31, 2024, 04:34 PM IST

Viral Video: अपनी लंबी टांगों की वजह से जिराफ को पानी पीने में काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। वीडियो में ऐसा ही देखा जा सकता है। देख सकते हैं कि पहली बार में वह पानी पीने में सफल नहीं हो पाता है।

Image

पानी कैसे पीता है जिराफ (ट्विटर)

Viral Video: आपने जानवरों को नदी या तालाब के किनारे आकर पानी पीते जरूर देखा होगा। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसमें कोई जानवर नदी के किनारे आकर पानी पीता नजर आता है। हाथी से लेकर शेर-चीता तक अपने परिवार के साथ नदी के किनारे पानी पीने आते हैं। क्या आपने कभी जिराफ को पानी पीते देखा है। जिराफ एक ऐसा जानवर है, जिसकी टांगें बहुत ही ज्यादा लंबी होती हैं। अपनी लंबी टांगों की वजह से जिराफ को पानी पीने में काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है।

बड़ी मशक्कत के बाद पानी पी पाता है जिराफ

अगर आप सोच रहे हैं कि जिराफ लेटकर पानी पी सकता है तो बता दें कि उसकी गर्दन भी काफी लंबी होती है। लेटने के बाद गर्दन को मोड़कर पानी पीना आसान नहीं है। इस कारण जिराफ काफी मशक्कत करके खड़े होकर ही पानी पीता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जिराफ अपने लंबी टांगों के साथ पानी पीता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिराफ पानी पीने के लिए काफी ज्यादा मशक्कत कर रहा है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि सबसे पहले जिराफ नदी के किनारे पहुंचता है। इसके बाद अपने दोनों टांगों को दोनों तरफ फैलाता है। इसके बाद भी उसके लिए पानी पीने का काम काफी मुश्किल हो रहा है। वह सबसे पहले अपने पैरों और गर्दन का बैलेंस बनाता है। इसके बाद अपने मुंह को पानी की तरफ ले जाने की कोशिश करता है। हालांकि, पहली बार में वह पानी पीने में सफल नहीं हो पाता है। इसके बाद वह दूसरी जगह से पानी पीने की कोशिश करता है। कड़ी मशक्कत के बाद वह पानी पीने में कामयाब हो पाता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article