वायरल न्यूज़

Viral Video: अपनी बारात में लहराकर ऐसा नाचा दूल्हा, छत से देखती रहीं लड़कियां, लोग बोले- शर्म भी नहीं आती क्या

Groom Dance Video: एक बारात में किया गया दूल्हे का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दूल्हे के डांस को अधिकतर लोगों ने नापसंद कर दिया है। इसके साथ ही लोगों ने दूल्हे को लानत भेजी है कि क्या ऐसा डांस करते हुए उसे शर्म भी नहीं आ रही है?

Image

दूल्हे का डांस (इंस्टग्राम)

Groom Dance Video: आजकल की शादियों में जहां बाराती और घराती जमकर एंजॉय करते हैं, वहीं दूल्हा-दुल्हन भी किसी से पीछे नहीं रहते हैं। आपने शादी के वीडियो में दूल्हे को अक्सर डांस करते देखा होगा। कई बार तो दूल्हे के दोस्त बारात के दौरान उसे घोड़ी से उतारकर नचवाते हैं। हालांकि, कम ही देखा गया है कि बारात के दौरान दूल्हा अपने आप नाचने लगता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक दूल्हा ऐसा ही करता नजर आ रहा है।

दूल्हे का अजीबोगरीब डांस वीडियो वायरल

एक बारात में किया गया दूल्हे का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जहां एक तरफ किसी दूल्हे का डांस लोगों का मन मोह लेता है। वहीं इस दूल्हे के डांस को अधिकतर लोगों ने नापसंद कर दिया है। इसके साथ ही लोगों ने दूल्हे को लानत भेजी है कि क्या ऐसा डांस करते हुए उसे शर्म भी नहीं आ रही है? वीडियो में आप दूल्हे को अपनी बारात निकलते समय बग्घी पर ही डांस करते देख सकते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा रथ पर लहराकर नाचता हुए नजर आ रहा है। रथ पर दूल्हा अकेला ही खड़ा होकर ऐसा नाचता है कि लोग उसे एकटक देखते रह जाते हैं। जहां दूल्हे का डांस देखने के लिए आते जाते लोग रुक जाते हैं, वहीं छत पर खड़ी लड़कियां भी दूल्हे का ऐसा डांस देखकर भौचक्क रह जाती हैं। इस वीडियो को @vikash__raj__rock_vk नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोगों ने दूल्हे पर तरह-तरह के तंज कसे हैं। ज्यादातर लोगों ने दूल्हे को शर्म करने की सलाह दी है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article