किसी भी देश की राजधानी वहां के राजधानी के व्यवसाय, संस्कृति और जनसंख्या का केंद्र होती है। यह व्यापार, संचार और परिवहन के भी केंद्र होते हैं। राजधानी में ही सरकार के प्रमुख कार्यालय होते हैं, जहां से पूरा देश संचालित होता है।
दूसरी तरफ हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना राजधानी वाला है। यह बात हैरान करने वाली इसलिए है, क्योंकि इसके अलावा दुनिया का कोई भी देश ऐसा नहीं है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है।
हम जिस देश की बात कर रहे हैं उसका नाम नाउरु या नौरू है। इसे आधिकारिक तौर पर नाउरु गणराज्य के रूप में जाना जाता है। यह देश मैक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक आइलैंड कंट्री है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा गणतांत्रिक देश है, जिसकी कोई राजधानी नहीं है।
दरअसल, नाउरू का क्षेत्रफल मात्र 21 वर्ग किलोमीटर है। यह छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। इस देश का आकार छोटे होने की वजह से इसका कोई भी शहर राजधानी के हिसाब से विकास के लिए अनुपयुक्त है।
भले ही नाउरू देश की कोई ऑफिशियल राजधानी नहीं है, लेकिन यारेन शहर इस देश की अनौपचारिक राजधानी माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भले ही यह देश इतना छोटा है, लेकिन यहां पर एक एयरपोर्ट भी है।