वायरल न्यूज़

Video: लाल बत्ती पर टशन दिखाने लगी लड़की, स्कूटी समेत नाली में गिरी धड़ाम, लोग बोले- 'वाह रे पापा की परी'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 19, 2022, 12:17 PM IST

Girl Funny Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक​​ स्कूटी लेकर आई लड़की लाल बत्ती पर टशन दिखाने के चक्कर में सीधा नाली में चली जाती है। देखा जा सकता है कि लोग लाल बत्ती पर जब अपनी गाड़ियों को रोक कर खड़े हो रहे होते हैं, उसी बीच एक लड़की स्कूटी से आती है।

Image

स्कूटी वाली लड़की

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टशन दिखाने के चक्कर में हुआ हादसा
  • स्कूटी रोकते समय लड़की का बिगड़ा बैलेंस
  • बैलेंस बिगड़ते ही सीधा चली गई नाली में

Girl Funny Video: सोशल मीडिया पर कई सारे फनी वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखने के बाद बहुत ही ज्यादा मजा आ जाता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बहुत ही ज्यादा फनी है। वीडियो एक स्कूटी वाली लड़की से जुड़ा है, जो लाल बत्ती पर टशन दिखाने के चक्कर में सीधा नाली में चली जाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लड़की का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि ध्यान न देने और टशन में रहने पर ऐसा ही होता है।

टशन दिखाने के चक्कर में नाले में गिरी

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी सड़क पर लोग अपनी गाड़ियों से जा रहे होते हैं। इस दौरान लाल बत्ती हो जाती है। लाल बत्ती होते ही लोग अपनी स्कूटी और बाइक रोककर खड़े होने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि जब लोग लाल बत्ती पर अपनी गाड़ियों को रोक कर खड़े हो रहे होते हैं, उसी बीच एक लड़की स्कूटी से आती है। वह लड़की सड़क के सबसे कोने में अपनी स्कूटी लेकर पहुंच जाती है। इस दौरान पर बहुत ही ज्यादा कैजुअल मूड में होती है। आप देख सकते हैं कि गाड़ी रोकने के बाद टशन दिखाते हुए वह अपने पैर को स्कूटी पर ही रखे रहती है। जिससे उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। देखें वीडियो-

बैलेंस बिगड़ते ही लड़की लड़खड़ाकर नीचे गिरने लगती हे। इस दौरान वह बचने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है। आप देख सकते हैं कि वह स्कूटी लेकर पहले सड़क पर गिरती है। इसके बाद सीधे सड़क किनारे बने नाले में चली जाती है। हैरान करने वाली बात यह है कि सिग्नल ग्रीन होने के इंतजार में खड़े लोग काफी देर तक समझ ही नहीं पाते हैं कि वहां पर क्या हो गया। जब लोग पलटकर देखते हैं तो लड़की नाली में गिरी होती है। वीडियो देखने में काफी फनी लग रहा है। वीडियो को @IamSuVidha नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ यूजर ने टेंपलेट में लिखा, 'पापा की परी'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article