वायरल न्यूज़

लो बन गई दीदी की रील! घोड़े को नहीं करना था डिस्टर्ब, वीडियो देख लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अजीबो-गरीब और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे। वीडियो में एक लड़की किसी पहाड़ी इलाके में खड़ी होकर गाने पर डांस करते हुए रील बना रही होती है। तभी कुछ ऐसा होता है कि यह वीडियो वायरल हो जाती है।

Image

वायरल वीडियो देख लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी(x/@robby_5m)

Viral Video: सोशल मीडिया मीडिया मनोरंजन के लिए गजब का प्लेटफॉर्म है। आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव होता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर दिन हजारों वीडियो पोस्ट होते रहते हैं। वीडियो को पोस्ट करने वाले इंटरनेट यूजर्स कभी दर्शक बनकर वीडियो को स्क्रोल कर देखते हैं तो कभी वही कोई वीडियो को भी पोस्ट करते हैं। इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो देख रहा है। बस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। अगर आप भी इस वायरल रील को देखेंगे तो आप भी अपनी हंसी पर कंट्रोल खो देंगे।

इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या

इंटरनेट पर जो वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। उसमें आप देख सकते हैं कि कोई पहाड़ वाला दृश्य दिखाई दे रहा है। जहां पर दो घोड़े घास चरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हीं के बीच में एक लड़की किसी गाने पर डांस करते हुए रील बनाते हुए दिखाई दे रही है। शुरू में घोड़े शांत दिखाई देते हैं। तभी पास में घास चर रहा घोड़ा लड़की को पहले देखता है फिर दौड़ता हुआ आता है और उस रील बना रही लड़की को अपने पैरों से लात मारता है। मानो यह कह रहा हो कि खाना खाते हुए हमें डिस्टर्ब मत कर और यहां से चली जा। कहीं और जाकर रील बना ले।

लोगों ने दिए कई रिएक्शन

खबर लिखे जाने तक इस वायरल वीडियो को अब तक सैकड़ों लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वायरल वीडियो को देखने के बाद अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस वीडियो को @robby_5m नामक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो पोस्ट करने के बाद उसके कैप्शन में लिखा है: 'लो बन गई रील दीदी की, घोड़े को डिस्टर्ब नहीं करने का, देख लिया लापरवाही का नतीजा'। जिसमें पहले ने लिखा: "ये तो उसका डांस स्टेप था", दूसरे ने लिखा: "मतलब उसको लगा की मुझे चिड़ा रही है इसलिए उसने ऐसा किया", तीसरे ने लिखा: "दुर्भाग्यपूर्ण दीदी पर हमला हो गया", अगले ने लिखा: "लापरवाही का नतीजा हमेशा गलत ही होता है", वहीं पर एक अन्य ने लिखा: "इसलिए बुजुर्गों ने कहा है की जानवरों से दूरी बनाकर रहना चाहिए जानवरों का कोई भरोसा नहीं होता कब वो लात मार दे।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article