वायरल न्यूज़

'मेरे नैना सावन भादो...' भिखारी ताऊ ने गाया ऐसा गाना, मधुर आवाज सुन यूजर्स हार बैठे अपना दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह फिल्म महबूबा का मशहूर गाना 'मेरे नैना सावन भादो' अपनी सुरीली आवाज में गाते नजर आ रहे हैं। लाठी और सिक्कों के साथ साधारण कपड़ों में दिख रहे इस बुजुर्ग की मधुर आवाज सुनकर यूजर्स भावुक हो गए।

Image

भिखारी ताऊ ने गाया ऐसा गाना(Instagram)

Viral Video: आप सबने साल 1976 में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की आई फिल्म महबूबा तो जरूर देखी होगा। अगर अब तक नहीं देखा है तो इस फिल्म का फेमस गाना 'मेरे नैना सावन भादो' तो जरूर ही सुना होगा। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था। वहीं पर इसका संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया था। आज भी यह गाना लोग बड़े पैमाने पर सुनना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपनी सुरीली आवाज से इस गाने को गाता हुआ दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स गाना सुनने के बाद हो गए गदगद

वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स दिखाई दे रहा है। जिसने मैली रंग का कुर्ता पहना हुआ है। उसके हाथों में एक लाठी है। वह राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की 1976 आई फिल्म 'मेरे नैना सावन भादो' को अपनी आवाज में गाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथों कुछ सिक्के भी दिखाई दे रहे हैं। इस बुजुर्ग का गाना सुनने के बाद आप भी बोल उठेंगे वन्स मोर। सोशल मीडिया यूजर्स गाना सुनने के बाद अपना दिल हार बैठे हैं। इस बुजुर्ग की मधुर आवाज सुनकर यूजर्स भावुक हो गए और कमेंट्स में उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। कई लोगों ने कहा कि इनकी आवाज में मिठास और दर्द दोनों झलकते हैं और इनका एल्बम बनना चाहिए।

इंटरनेट यूजर्स की आई प्रतिक्रियाएं

वीडियो पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है:'स्पोर्ट करो दोस्तों बाबा को आगे तक ले जाऊंगा'। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद पहले सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा: "कौन-कौन चाहता है दादाजी का एक एल्बम बन जाए", दूसरे ने लिखा: "इस आवाज पे लाखों डॉलर भी कम है", तीसरे ने लिखा: "दादा की आवाज में क्या मिठास है क्या दर्द है", चौथे ने लिखा: "दादा जी को अच्छा तो सब ने कहा लेकिन इससे कुछ नहीं होगा हो सके तो इनकी मदद करें", पांचवें ने लिखा: "दादा जी आप तो सिंगर को भी फेल कर दिए।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article