वायरल न्यूज़

ऐसा सोचा नहीं होगा! शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख आप भी होंगे लोटपोट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे बने छज्जों का सहारा ले रहा होता है। जैसे ही वह छलांग लगाता है, फिसलकर गिर जाता है। वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट lambu_and_gatu पर शेयर किया गया है और इसे देखने के बाद यूजर्स ने हंसी और मजेदार कमेंट्स किए।

Image

वीडियो देख आप भी होंगे लोटपोट(Instagram/ lambu_and_gatu)

सोचिए आप किसी काम से पैदल ही घर के बाहर जाते हैं और उसी समय बहुत जोरों की बारिश पड़नी शुरू हो जाती है। आपके पास खुद को बारिश से गीला होने से बचने के लिए छाता भी नहीं है। ऐसे में आप क्या करेंगे। आप खुद को बचाने के लिए सड़क के साइड बन रहे मकान या दुकान के छज्जों का सहारा लेकर खुद को बचाने की कोशिश करेंगे। पर तभी कुछ ऐसा हो जाए आपके साथ कि आप सोचने पर मजबूर हो जाएं कि ये हुआ क्या मेरे साथ?

छलांग लगाकर सड़क पार करने की करता है कोशिश

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे जिसने भी देखा बस वह लोटपोट ही हुआ। दरअसल होता ये है कि एक शख्स खुद को बारिश से बचाने के लिए सड़क के एक साइड बने छज्जों का सहारा लेकर जा रहा होता है। तभी वह छलांग लगाकर सड़क पर आने की कोशिश करता है। बस यहीं पर खेल हो जाता है। वह जैसे ही जंप लगाता है, फिसलकर गिर जाता है। जो घटना उसके साथ घटित होती है। उसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है: 'मुझे नहीं पता था कि ऐसा होगा', इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lambu_and_gatu नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "मेरी तो हंसी भी नहीं रुक रही है", दूसरे ने लिखा: "इससे हमें क्या सीख मिलती हैं कृपया बारिश के मौसम में घर से बाहर न निकलें", तीसरे ने लिखा: "ये मेरे साथ भी हुआ है, मैं गिर गई थी फट से"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article