Viral Video: एक फ्रांसीसी यू-ट्यूबर की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में फ्रांसीसी यू-ट्यूबर को भारत भर में 46 घंटे की कष्टदायक रेल यात्रा के करते देखा गया जिसमें उसने घर लौटने पर मजबूर कर दिया। विक्टर ब्लाहो, एक यूट्यूबर हैं और इस समय भारत में यात्रा कर रहे हैं। इन्होंने हाल ही में एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने मुंबई से वाराणसी, फिर आगरा और अंत में दिल्ली तक की अपनी लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा का विवरण दिया है। विक्टर ने भारतीय रेलवे की विभिन्न श्रेणियों, जिसमें स्लीपर और थर्ड एसी का उपयोग किया। जबकि वह भारतीय रेल यात्रा की विविधता का अनुभव करने की उम्मीद में निकले थे, उन्होंने कहा कि इसके बजाय उन्हें थकावट, अराजकता और बेचैनी की गहरी भावना का सामना करना पड़ा।
विक्टर ने अपने व्लॉग में भीड़भाड़ वाले कोच, गंदे डिब्बे और रातों की नींद खराब करने वाली घटनाओं को रिकॉर्ड किया है। एक हिस्से में, उन्होंने ट्रेन के फर्श पर एक चूहे को दिखाया। उनको एक कॉकरोच भी दिखा जो उन्हें स्पष्ट रूप से परेशान करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि, 'यह बहुत गंदा है, इसमें बदबू आ रही है।' सफाई की कमी ही एकमात्र समस्या नहीं थी। ब्लाहो को शोर, तंग जगहों और बार-बार होने वाली रुकावटों से भी जूझना पड़ा। एक बार, एक साथी यात्री ने जोर देकर कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करे, बाद में उसने खुलासा किया कि उसकी मुंबई और दिल्ली दोनों में गर्लफ्रेंड हैं। वह व्यक्ति ब्लाहो से लगातार बातचीत और वीडियो कॉल करता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से थक गया।
इस वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए उन्होंने कहा कि, 'भारत में तीन हफ़्ते हो गए हैं। मैं अब घर जाना चाहता हूं। मुझे शांति चाहिए, मुझे शांति चाहिए, मुझे साफ़ बिस्तर चाहिए।' इंस्टाग्राम पर वे लिखते हैं कि, 'भारत भर में सबसे कम श्रेणी की ट्रेन में 46 घंटे... मेरी मुख्य भावनाएं? निराशा और पागलपन की हद तक।' वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट कर इस यात्रा को 'पागलपन' बताया।
