Viral Video: खाना बनाने में बाकी चीजें तो आसान होती हैं लेकिन रोटी सेंकना हर किसी के बस का नहीं होता है। जो लोग कभी-कभी खाना बनाते हैं, वह गोल रोटी नहीं बना पाते हैं। इसके अलावा रोटी फुलाना भी सबके लिए आसान नहीं होता है। इसके पीछे भी एक टेक्निक काम करती है। दूसरी तरफ एक बंदे ने रोटी बनाना बाएं हाथ के खेल की तरह कर दिया है। बंदे का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा।
वीडियो देखकर मजा आ जाएगा
इस वीडियो को देखने के बाद आपको लगेगा कि रोटी बनाना और सेंकना बच्चों का खेल है। इसके साथ ही आप रोटी बनाते समय बंदे की स्पीड देखेंगे तो अपना माथा पकड़ लेंगे। बंदे की रोटी सेंकने की स्पीड देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बंदे ने गैस को पूरा खोला हुआ है। इसके अलावा उसने बगल में ढेर सारी बेली हुई रोटी रखी हुई है। अब आप देखेंगे की वह काफी स्पीड में एक-एक रोटी को आग के सामने लाता है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे रोटी तुरंत की तुरंत पककर तैयार हो जा रही है। ये नजारा किसी स्टंट की तरह दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा शख्स किसी रेस्टोरेंट की किचन में रोटियां सेंक रहा है। जिस फ्लो में वह रोटियां बनाता नजर आ रहा है, उसका स्टाइल देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। लोग उसके हुनर और जज्बे के भी फैन हो गए हैं। इस वीडियो को @Rupeshk14829210 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
