वायरल न्यूज़

Video: कैमरे में कैद हुआ तेंदुए का अद्भुत नजारा, साहस और हिम्मत से पार की उफनती नदी

Leopard Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुए के वीडियो को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया है। वीडियो तकरीबन 1 मिनट का है, जिसमें वह अपने मजबूत पंजों से पानी को चीरकर नदी पार करता दिख रहा है।

Image

तेंदुए का वीडियो (एक्स- @ParveenKaswan)

Leopard Video: सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं। वैसा आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा। इस वीडियो में आप एक तेंदुए से जुड़ा अद्भुत नजारा देख सकते हैं। दरअसल, इस वीडियो में एक तेंदुआ अपनी साहस और हिम्मत से नदी पार करता दिख रहा है। आप देख सकते है कि तेंदुआ वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किए जाने के बाद जंगल में छोड़ा गया था।

तेंदुए का वीडियो वायरल

जंगल में छोड़े जाने के थोड़े ही समय बाद तेंदुआ तैरकर नदी को पार करता नजर आ रहा है। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान ने इस अनोखे वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुए के वीडियो को ड्रोन कैमरे से कैद किया गया है। वीडियो तकरीबन 1 मिनट का है, जिसमें वह अपने मजबूत पंजों से पानी को चीरकर नदी पार करता दिख रहा है। देखें वीडियो-

नदी पार करते समय तेंदए की ताकत साफ झलक रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए IFS अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, 'जब यह तेंदुआ नदी तैरता हुआ देखा गया, ड्रोन मॉनिटरिंग के जरिए। माइक्रो ड्रोन्स का उपयोग निगरानी और शिकार रोधी कार्यों में किया जाता है। इस तेंदुए को रेस्क्यू के बाद छोड़ा गया था और इसकी निगरानी की जा रही थी।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article