Viral Video: पालतू जानवरों को रखकर उनकी देखभाल करने का ट्रेंड इन दिनों काफी बढ़ चुका है। यही वजह है कि, शहरों में अलग-अलग ब्रीड्स डॉग समेत अन्य जानवरों की बिक्री में इजाफा हुआ है। जानवरों को पालना और उनके साथ रील्स बनाते हुए खेलना जितना जरूरी है उतनी ही उनकी सुरक्षा का ख्याल करना भी जरूरी है। ये बातें हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ते और उसके मालिक को प्लेटफॉर्म पर खतरनाक तरीके से चलती ट्रेन में चढ़ते हुए दिखाया गया है। जल्दबाजी में, व्यक्ति के सामने ही उसका ट्रेन में कूदने की कोशिश कर रहा था इसी बीच वो दुर्भाग्यवश प्लेटफॉर्म से गिर गया और लगभग ट्रेन की चपेट में आ गया। देखने वाले लोग अपनी सांस रोककर बैठे रहे, उन्हें डर था कि कहीं कुछ गड़बड़ न हो जाए।
रिपोर्ट्स में पुष्टि की गई कि कुत्ता ट्रेन के नीचे रेंगकर दूसरी तरफ पहुंचने में कामयाब रहा। इस घटना के बाद कुत्ता और उसका मालिक दोनों सुरक्षित रहे। इस घटना से सोशल मीडिया पर गरमागरम बहस छिड़ गई, वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इस पर व्यापक प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "उस व्यक्ति को पालतू जानवरों से दूर रखें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लोग इस शख्स को सोशल मीडिया पर बेवजह ट्रोल कर रहे हैं और गाली दे रहे हैं। भाई लोग गलती सबसे होती है, वैसे भी उसने जानबूझकर कुत्ते को नुकसान नहीं पहुंचाया। बल्कि उसने उसे बचाने की भी कोशिश की थी। उस शख्स की ट्रेन छूटने वाली थी, इसलिए वह जल्दी में था और कुत्ता स्पीड या डर के कारण कूद नहीं पाया। कुत्ते के प्रति सहानुभूति दिखाने वालों को कभी इंसानों के प्रति भी सहानुभूति दिखानी चाहिए।" एक तीसरे यूजर ने टिप्पणी की कि, "मुझे लगता है कि कुत्ता सुरक्षित है, लेकिन वह आदमी जेल में होगा।"
