वायरल न्यूज़

Viral: डीएमके सांसद उम्मीदवार को पहनाई गई जेसीबी से विशाल फूलों की माला, नजारा देख दंग रह गए लोग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 27, 2024, 03:40 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डीएमके सांसद उम्मीदवार को विशाल फूलों की माला पहनाई जा रही है। खास बात यह है कि यह माला उन्हें जेसीबी की सहायता से पहनाई जा रही है।

Image

डीएमके सांसद उम्मीदवार को जेसीबी से पहनाई गई विशाल माला

KEY HIGHLIGHTS
  • जेसीबी से पहनाई गई उम्मीदवार को माला
  • डीएमके पार्टी से सांसद उम्मीदवार है ये महिला
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

DMK MP Candidate Viral Video: देश में लोकसभा चुनाव का दौर शुरू हो गया है। चारों ओर चुनाव को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। उम्मीदवार भी अपने चुनावी प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में चुनावी प्रचार का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो उम्मीदवार को इतनी विशाल माला पहनाई जा रही है, जिसके लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में नजर आ रहीं उम्मीदवार का नाम थमिज़ाची थंगापांडियन है, जो डीएमके पार्टी से सांसद उम्मीदवार हैं। बताया जा रहा है जेसीबी से विशाल फूलों की माला पहनाने के लिए सारा व्यवस्था शोलिंगनल्लूर विधायक अरविंद रमेश ने किया था। बता दें, थमिज़ाची थंगापांडियन दक्षिण चेन्नई सीट से उम्मीदवार हैं और यह वीडियो उनके क्षेत्र में प्रचार के दौरान का है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article