वायरल न्यूज़

Video: टूटी-फूटी साइकिल चलाकर ऐसे स्कूल आता है प्राइमरी का बच्चा, जिसने भी देखा पसीज गया उसका दिल

Shocking Video: आप सबसे पहले बच्चे की साइकिल देखेंगे। जिसमें आधा हैंडल हैं और साइकिल में बैठने के लिए सीट भी नहीं हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे की साइकिल में ब्रेक तक नहीं हैं। बच्चा इसी साइकिल से हर रोज अपने स्कूल आता है।

Image

बच्चे की टूटी-फूटी साइकिल (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिल पसीज जाएगा। वीडियो एक प्राइमरी स्कूल के बच्चे का है, जिसमें आपको बच्चे की वह साइकिल देखने को मिलेगी। जिस साइकिल से बच्चा रोजाना अपने स्कूल आता है। इस वीडियो में आप बच्चे की साइकिल की स्थिति देखेंगे तो हो सकता है कि आपको रोना आ जाए। बच्चा सरकारी स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। बच्चे का वीडियो उसके टीचर ने बनाया है और इंटनरेट पर शेयर किया है। टीचर ने ही बच्चे की साइकिल की स्थिति वीडियो में दिखाई है।

वीडियो देखकर दिल पसीज जाएगा

वीडियो में आप सबसे पहले बच्चे की साइकिल देखेंगे। जिसमें आधा हैंडल हैं और साइकिल में बैठने के लिए सीट भी नहीं हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे की साइकिल में ब्रेक तक नहीं हैं। बच्चा इसी साइकिल से हर रोज अपने स्कूल आता है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि टीचर बच्चे से पूछता है कि साइकिल तो बिल्कुल खटारा है। वह कैसे इससे रोज स्कूल आता है। इसके बाद बच्चा बिना ब्रेक वाली इस साइकिल को टीचर के सामने चलाकर दिखाता है। जिसे देखने के बाद आप निराश हो जाएंगे। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि बच्चा साइकिल चलाने के बाद इसके टायर पर अपने पैर घिसटता है, जिससे साइकिल रुक जाए। यह वीडियो देखकर हर किसी का सीना छलनी हो रहा है। सरकारी स्कूल से सामने आए इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की रूह कांप गई है। अच्छी बात यह है कि इस वीडियो को देखकर किसी ने बच्चे के लिए स्कूल में साइकिल भेजी।

इसके बाद टीचर ने एक और वीडियो बनाकर साइकिल भेजने वाले के प्रति आभार जताया है। वीडियो को vinay_kumar_si नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article