वायरल न्यूज़

viral video: अपनी जान बचाकर पेड़ पर चढ़ा शेर, भैंसों के झुंड ने 'जंगल का राजा' को सिखाया सबक

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Feb 7, 2026, 10:05 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भैंसों का झुंड एक शेर को घेर लेता है। शिकार करने निकला शेर भैंसों की एकता और आक्रामकता देखकर डर जाता है। हालात ऐसे बनते हैं कि उसे अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ता है।

Wild Animals Video

शेर पर भारी पड़ा भैंसों का झुंड, देखें वीडियो (Photo: X/@Axaxia88)

शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। वह बहुत ताकतवर और खतरनाक जानवर होता है। आमतौर पर जब कोई जानवर शेर के सामने आ जाए तो उसका बचना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कई बार हालात उलटे भी हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में दिखता है कि जंगल में शेर, भैंस और जेब्रा जैसे जानवर मौजूद हैं। शेर एक भैंस का शिकार करने की कोशिश करता है। वह धीरे-धीरे उसके पास जाता है, फिर रुक जाता है और वापस लौट आता है।

शेर को घेर लेती है भैंसों का झुंड

शुरू में समझ नहीं आता कि शेर बार-बार पीछे क्यों हट रहा है। लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, सच्चाई सामने आ जाती है। दरअसल वहां भैंसों का पूरा झुंड मौजूद होता है। अकेली भैंस कमजोर लग सकती है, लेकिन जब वे एक साथ हों तो बहुत ताकतवर बन जाती हैं। जैसे ही शेर हमला करने की सोचता है, भैंसें एकजुट होकर उसकी तरफ बढ़ने लगती हैं। वे अपने सींगों से डराने लगती हैं और शेर को घेर लेती हैं। भैंसों का गुस्सा देखकर शेर घबरा जाता है। पहले वह एक पेड़ के पीछे छिपने की कोशिश करता है। लेकिन जब भैंसें फिर भी पीछा करती हैं तो शेर को अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ जाता है।

आमतौर पर शेर शिकार करता है, लेकिन यहां उसे खुद बचाव करना पड़ता है। यह वीडियो लोगों को यह सिखाता है कि ताकत सिर्फ अकेले होने में नहीं होती, बल्कि एकजुट रहने में होती है। जब सब साथ होते हैं तो बड़े से बड़ा दुश्मन भी डर सकता है। इसलिए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग भैंसों की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @Axaxia88 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खूब देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Monu Jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article