वायरल न्यूज़

Viral Video: इस भैंस ने डांस से मचाया ऐसा गदर, मजेदार ठुमके पर फिदा हो गई दुनिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 09:55 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भैंस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगा रही है। भैंस का डांस देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

भैंस ने लगाए जबरदस्त ठुमके, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंस ने जबरदस्त अंदाज में लगाए ठुमके
  • भैंस का डांस देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें, कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरान होती है। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक भैंस का काफी मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वो जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगा रही है। आलम ये है कि भैंस का ये वीडियो (Dance Viral Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग उस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आप में से ऐसे कई लोग होंगे, जिनमें डांस का जबरदस्त क्रेज होगा। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, उन्हें जहां मौका मिलता है जमकर डांस करने लगते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का डांस देखकर तो लोगों की हंसी तक छूट जाती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनपर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आप एक भैंस का जबरदस्त कमाल देखेंगे। इस वीडियो (Funny Video) में भैंस जिस तरह से डांस कर रही है, उसे देखकर लोग उसकी तुलना बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से कर रहे हैं। आप देख सकते हैं एक महिला भैंस को चारा खिला रही है। अचानक झूमते हुए महिला भैंस के सामने डांस करने लगती है। महिला भैंस को भी बोलती है डांस करने के लिए। इसके बाद फिर क्या था भैंस जिस अंदाज में ठुमके लगाती है, उसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगाने लगे।

भैंस ने डांस से उड़ाया गर्दा

वीडियो (Buffalo Dance Video) देखकर आप का भी दिन जरूर बन गया होगा। यकीनन इस वीडियो को बार-बार देखने का मन कर रहा होगा। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'videonation.teb' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article