Dulhan Entry Video: आमतौर पर दुल्हनें हाथ में जयमाला लेकर मैरिज हॉल में एंट्री करती हैं। हालांकि, आजकल की शादियों में दुल्हनें अलग-अलग तरीकों से मैरिज हॉल में एंट्री करती नजर आती हैं। कई बार दुल्हनें पालकी में तो कई बार कार में एंट्री लेती दिखती हैं। दूसरी तरफ इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में दुल्हन सुपर बाइक पर बैठकर अपनी शादी में एंट्री लेती नजर आ रही है। दुल्हन के इस अनोखी एंट्री का वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन किसी 'धूम गर्ल' की तरह सफेद रंग की जबरदस्त स्पोर्ट्स बाइक पर बैठकर अपनी शादी में एंट्री लेती है। इस दौरान वह लाल जोड़े में सजी नजर आती है। दुल्हन ने खूबसूरत गहने पहने हुए हैं, वहीं अच्छी तरह मेकअप में सजी दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं कि वह जैसे ही सफेद रंग की बाइक में बैठकर गेट से अंदर आती हैं। वहां मौजूद लोग दंग रह जाते हैं। वीडियो देखकर किसी को यकीन नहीं होता कि दुल्हन खुद बाइक चलाकर अपनी शादी में एंट्री ले रही है। देखें वीडियो-
दुल्हन की इस अनोखी एंट्री ने शादी में मौजूद हर किसी को हैरान कर दिया। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। इस जबरदस्त वीडियो को @zaheerkhan5809 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो काफी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दुल्हन की एंट्री लोगों का दिल जीत रही है। इसी इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुल्हन की एंट्री के दो और भी वीडियो मौजूद हैं। लोगों को दुल्हन का यह अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)
