Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक युवती का ब्वॉयफ्रेंड डिलीवरी एजेंट बनकर देर रात उसके लिए खाना लाता है, जिसे देखने के बाद वीडियो ने लोगों का दिल ही जीत लिया। @yaplof नामक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस वीडियो का शीर्षक था- 'POV: जब आपके ब्वॉयफ्रेंड को हॉस्टल में आने की अनुमति नहीं होती है, तो वह आपके लिए खाना लाने के लिए जियो मार्ट की तरह कपड़े पहनता है।'
इस वीडियो की शुरुआत में पहले तो शख्स स्कूटर पर ग्रोसरी आइटम का बैग लेकर हॉस्टल के गेट पर रुकता है। वह अपनी बाइक पार्क करने के बाद पार्सल सौंपने के लिए आगे बढ़ता है। वह डिलीवरी एजेंट लग रहा होता है, जैसे ही वह पास आता है तो गर्लफ्रेंड को देखकर मुस्कुराता है और खाना सौंपते समय वे दोनों हंसते हैं। महिला अपने बॉयफ्रेंड को 'थैंक्यू, भैया' कहकर चिढ़ाती है, जिस पर वह उसे एक नज़र से देखता है और जाने से पहले वे दोनों मुस्कुराते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों ने लड़के को ग्रीन फ्लैग कैटेगरी का बताया।
वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोगों की क्यूट और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। एक यूजर ने कहा कि, 'देखो लड़कियों, कभी भी किसी कम पर समझौता मत करो।' दूसरे ने कहा कि, 'वीडियो झूठ है और उसका ब्वॉयफ्रेंड असल में डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करता है।' तीसरे ने कहा कि, 'प्लॉट ट्विस्ट: उसका ब्वॉयफ्रेंड असल में जियो मार्ट डिलीवरी करने वाला लड़का है।' वहीं, वीडियो को कुछ लोगों ने दुनिया का सबसे प्यारा वीडियो बताया। एक यूजर ने इस पर कहा कि, 'यह सच में, सच में इंटरनेट पर मैंने जो सबसे प्यारी चीज़ देखी है, वह ये है।' दूसरे ने कहा कि, 'सिर्फ भैया कहलाने के लिए ये सारी कोशिशें, आखिरकार वह गले लगने के हकदार हैं। प्यार में पड़े पुरुष सबसे प्यारे होते हैं।' एक तीसरे यूजर ने मजाक किया, 'ग्रीन नहीं ये तो गोल्डन फ्लैग है।'
