वायरल न्यूज़

ये स्टंट नहीं देखा तो फिर क्या ही देखा, लोगों ने बच्चे के इस टैलेंट की जमकर तारीफ की

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखें कैसे एक बच्चा साइकिल के टायर से छलांग लगाकर सबको चौंका देता है। ये वीडियो देख आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है।

Image

ये स्टंट नहीं देखा तो फिर क्या ही देखा(Instagram/ andhaa_kaanoon)

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें ज्यादातर हंसी-मजाक, डांस, कॉमेडी और मीम्स जैसी वीडियो होती है, पर कभी-कभी ऐसी वीडियो भी देखने को मिलती है। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे जिसने भी देखा बस उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।

इंटरनेट मीडिया पर जमकर देखी जा रही वीडियो

इस वायरल वीडियो में आप एक बच्चे को देख रहे होंगे जो कैसे एक टायर के अंदर से छलांग लगाता हुआ बाहर निकलती है। वायरल वीडियो के बारे में अगर थोड़ा विस्तार से बात करें तो हम देख सकते हैं कि इसमें 2 बच्चे नजर आ रहे हैं। जिनमें से एक ने साइकिल का एक टायर पकड़ा हुआ है। वहीं पर दूसरा बच्चा दौड़ता हुआ आता है तो इस टायर के अंदर से जंप मारता हुआ बाहर निकलता है। इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है और लोग भी बच्चे के टैलेंट को देखकर उसकी तारीख करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर andhaa_kaanoon नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। वहीं पर बहुत से लोगों ने इसे शेयर और कमेंट किया है। इंटरनेट यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "छोटे भाई बहुत सुंदर टैलेंट", दूसरे ने लिखा: "कामयाबी नदी कहां गई है बेटा सुपर वीडियो", वहीं पर तीसरे ने लिखा: "बहुत अच्छा टैलेंट"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article