वायरल न्यूज़

Video: हाथी ने दिखाया किसे कहते हैं बाहुबल, एक ही झटके में विशाल पेड़ को कर दिया जमींदोज

Elephant Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक हाथी न जाने किस बात पर गुस्सा हो गया है। इसके बाद वह अपनी ताकत से जंगल को थर्रा देता है। वायरल वीडियो में हाथी अपनी पूरी ताकत लगाकर काफी बड़े पेड़ को देखते ही देखते उखाड़ देता है।

Image

हाथी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Elephant Video: हाथी को जंगल का सबसे बलशाली जानवर माना जाता है। भले ही शेर को जंगल का राजा माना जाता है, लेकिन हाथी के आगे शेर भी डरकर खौफ खाता है। वैसे तो हाथी बहुत ही शांत जानवर है, लेकिन कई बार वह ऐसा उत्पात मचाता है। जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से भी निकल उठेगा कि 'इसे कहते हैं बाहुबल'।

वीडियो में देख पाएंगे हाथी का बाहुबल

वायरल हो रहा वीडियो किसी जंगल से सामने आया है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक हाथी न जाने किस बात पर गुस्सा हो गया है। इसके बाद वह अपनी ताकत से जंगल को थर्रा देता है। वायरल वीडियो में हाथी अपनी पूरी ताकत लगाकर काफी बड़े पेड़ को देखते ही देखते उखाड़ देता है। हैरान करने वाली बात यह है कि हाथी इस पेड़ को जड़ से ही उखाड़ देता है। इस वीडियो में आप हाथी की ताकत का बेहतरीन नमूना देखेंगे। देखें वीडियो-

वीडियो में यह नजारा देखकर आपको समझ आएगा कि हाथी अपनी भूख मिटाने के लिए यह काम कर रहा है। सबसे पहले वह एक विशाल पेड़ के पास जाता है। इसके बाद वह अपनी सूंड से पेड़ के तने को पकड़ता है और उसे उखाड़ना शुरू करता है। आप देख सकते हैं वह उस पेड़ को आगे-पीछे धकेलता है। जिससे पेड़ पूरी तरह उखड़ जाता है। वीडियो को herbivorekingdom नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article