वायरल न्यूज़

Viral Video: कभी भी कार का गेट लापरवाही से न खोलें, छोटी सी गलती से जा सकती है दूसरे की जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 02:19 PM IST

Viral Video: हमेशा सावधानी से वाहन चलाने के अलावा बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि कभी भी सड़क पर कार का गेट लापरवाही से नहीं खोलना चाहिए। यह किसी अन्य यात्री के लिए घातक हो सकता है। इस वीडियो को देखकर आप विचलित हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइकर एक छोर से आता है।

Image

कार एक्सीडेंट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रोड एक्सीडेंट का भयावह वीडियो वायरल
  • कार चालक ने खोला गेट तो हुआ एक्सीडेंट
  • टकराने से बचने के लिए रोड की तरफ गया बाइकर

Viral Video: हमेशा कहा जाता है कि सड़क पर चलते समय सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए और हमेशा अलर्ट रहना चाहिए। कई बार दूसरों की गलती से भी जानलेवा हादसे हो जाते हैं। इसलिए हमेशा सड़क पर चलते समय बहुत ही ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। हमेशा सावधानी से वाहन चलाने के अलावा बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि कभी भी सड़क पर कार का गेट लापरवाही से नहीं खोलना चाहिए। यह किसी अन्य यात्री के लिए घातक हो सकता है।

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप विचलित हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइकर एक छोर से आता है। इस बीच रोड के किनारे खड़ी एक कार वाला गेट खोल देता है, जिससे टकराने से बचने के लिए बाइक वाला रोड की तरफ चला जाता है। इससे वह एक ट्रक की चपेट में आ जाता है। वीडियो देखने में बहुत ही भयावह है। आपने सोशल मीडिया पर ऐसी कई घटनाएं देखी होंगी, जिसे देखकर आपकी रूह कांप गई होगी। देखें वीडियो-

कार चालक की लापरवाही बाइकर पर पड़ी भारी

आप वीडियो में देख सकते हैं कि कार चालक की लापरवाही के चलते बाइक चालक ट्रक से टकराकर उसके नीचे चला जाता है। इस खौफनाक वीडियो को IPS अधिकारी और पुलिस उपायुक्त (पूर्वी बेंगलुरु) कला कृष्णस्वामी ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कृपया अपने वाहन का दरवाजा खोलते समय सावधान रहें और घातक दुर्घटनाओं से बचें।' यह वीडियो कुछ साल पुराना है, लेकिन IPS अधिकारी ने हाल में सड़क पर होने वाली एक्सीडेंट की घटनाओं को देखते हुए इसे शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर आपको भी महसूस होगा कि कई बार गलती दूसरे की होती है, लेकिन भुगतना किसी और को पड़ता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article