एजुकेशन

NEET PG 2026 Admit Card की तारीख बदली, अब आज नहीं इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है। पहले इन एडमिट कार्ड को आज 24 अगस्त को जारी किया जाना था, लेकिन अब इन्हें 25 अगस्त को जारी किया जाएगा।

Image

NEET PG 2026 Admit Card on 25 August

NEET PG 2026 परीक्षा फॉर्म भरने वाले मेडिकल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। अगर आप भी आज एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का इंतजार कर रहे हैं, तो एक दिन का और इंतजार करना पड़ सकता है। खबर है, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है। पहले NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 24 अगस्त यानी आज जारी होना था, लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

किन कारणों से हो रही देरी?

NBEMS की ओर से जारी ताजा जानकारी के अनुसार, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और असम-मेघालय से जुड़े अनुरोधों के कारण एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख बदली गई है। उम्मीदवारों को अब 25 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड मिलने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। इसमें नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश शामिल होंगे।

एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज है। इसलिए उम्मीदवार इसे समय रहते डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

NEET PG 2026 Exam Date

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख में बदलाव के बावजूद NEET PG 2026 की परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

ये भी पढ़ें

परीक्षा नजदीक आने के साथ सोशल मीडिया पर एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र या परीक्षा की तारीख में बदलाव को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ सकती है। NBEMS ने उम्मीदवारों को ऐसी अपुष्ट खबरों पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी है। या तो आप आधिकारिक साइट से पुष्टि करें या किसी मान्यताप्राप्त न्यूज वेबसाइट से।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article