Viral Video: धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी उज्जैन से एक बेहद अनोखा और मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। आमतौर पर किसी दुकान या आउटलेट का उद्घाटन नेता, अभिनेता या शहर की जानी-मानी हस्तियां करती हैं। लेकिन, उज्जैन में एक नई सैंडविच दुकान के उद्घाटन के लिए किसी इंसान को नहीं, बल्कि एक आधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट (Robot Video) को बुलाया गया। उस रोबोट को देखने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट की एंट्री किसी बड़े स्टार या VVIP नेता से कम नहीं थी। लाल रंग के कालीन पर चलते हुए इस रोबोट के आसपास काले कपड़ों में तैनात बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी चल रहे थे। रोबोट को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई अपने मोबाइल में इस नजारे को कैद करने लगा। यहां भारतीय परंपरा और आधुनिक तकनीक का एक अनोखा मेल भी देखने को मिला। दुकान के मालिकों ने रोबोट का स्वागत पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर किया। इसके बाद रोबोट के गले में लाल रंग का दुपट्टा पहनाया गया। रोबोट ने दुकान के उद्घाटन से पहले हुई पूजा-आरती में हिस्सा लिया और रिबन कटिंग के दौरान भी साथ खड़ा रहा। दुकान के अंदर जाने के बाद उसने सर्व की गई सैंडविच की प्लेट का भी अवलोकन किया। असली रोमांच तब शुरू हुआ जब बैकग्राउंड में भगवान शिव और महाकाल के भजन व ढोल की थाप बजने लगी। रोबोट ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने कदम थिरकाने शुरू कर दिए। उसने अपने हाथों और पैरों से इस तरह से फ्लेक्सिबल डांस मूव्स दिखाए कि वहां मौजूद लोग ताली बजाने और झूमने पर मजबूर हो गए। देखें वीडियो...
VVIP बनकर पहुंचा रोबोट!
वीडियो देखकर आप भी रोबोट का फैन हो गए होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। एक्स पर इस वीडियो को NilayPhotos नाम के पेज शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स मजे लेते हुए इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि रोबोट का डांस देखकर लगता है कि ये शादी-ब्याह में भी न्योता पाने लायक हो गया है। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इतनी टाइट सिक्योरिटी तो नेताओं को भी नहीं मिलती जितनी इस सैंडविच प्रेमी रोबोट को मिली है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
