Viral Video: जैसे ही गर्मी आती है, मार्केट में कोल्ड ड्रिंक्स की बहार आ जाती है। जिसे देखो हर कोई गर्मी से पीछा छुड़ाने के लिए कोल्ड ड्रिंक का सहारा लेता नजर आता है। हालांकि, पहले के जमाने में कई लोगों को कोल्ड ड्रिंक का स्वाद नहीं पता था। कई लोगों को अभी भी कोल्ड ड्रिंक की कैन वाली बोतल खोलनी नहीं आती है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अफ्रीकी आदिवासियों को जीवन में पहली बार कोल्ड ड्रिंक की बोतल पीने को दी गई।
वीडियो देखकर आपकी भी निकल जाएगी हंसी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कोल्ड ड्रिंक की बोतल पाकर अफ्रीकी आदिवासियों को समझ नहीं आ रहा था कि वह इसे खोलें कैसे। आप देख सकते हैं कि बोतल पाकर अफ्रीकी आदिवासी अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। दरअसल, इन अफ्रीकी आदिवासियों ने अपने पूरे जीवन में कोल्ड ड्रिंक की बोतल देखी तक नहीं थी। वह शहरों से दूर जंगलो में रहते हैं। जब उनके सामने पहली बार कोका-कोला की बोतल पेश की गई, तो वह बोतल के साथ अजीब हरकतें करने लगे। देखें वीडियो-
इस दिलचस्प वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब अफ्रीकी आदिवासी बोतल को खोल नहीं पाते हैं तो दांत से ही इसे फाड़ देते हैं। दरअसल, उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि ढक्कन को घुमाना होता है, जिसके बाद बोतल खुल जाएगी। आप देख सकते हैं कि एक आदिवासी शख्स बोतल को अपने तेज दांतो से फाड़ देता है। इसके बाद बोतल से ड्रिंक गैस छोड़ती हुई तेजी से बाहर निकलने लगती है। पहले तो अफ्रीकी आदिवासी बुरी तरह डर जाते हैं। इसके बाद मुंह लगाकर कोल्ड ड्रिंक का स्वाद लेने लगता है। वीडियो में यह पार्ट बेहद ही फनी लगता है।
