वायरल न्यूज़

Video: 80 साल की इंडियन दादी का कमाल, अपने बर्थडे पर 10 हजार फीट की ऊंचाई से हवा में लगाई छलांग

Viral Video: रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की 80 साल की मां ने अपने जन्मदिन पर 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग की। डॉ. श्रद्धा चौहान को सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस तथा स्पाइनल डिस्क जैसी बीमारियां थीं। इसके बाद भी उन्होंने इतना बड़ा कारनामा कर दिखाया।

Image

80 साल की दादी का कमाल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर सौरभ सिंग शेखावत की 80 साल की मां ने अपने जन्मदिन पर कमाल कर डाला। उन्होंने अपने 80वें जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे। उन्होंने अपना 80वां बर्थडे कुछ इस अंदाज में सेलिब्रेट किया, जैसा आपने सपने में भी नहीं सोचा होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की 80 साल की मां ने अपने जन्मदिन पर 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग की।

80 साल की महिला का कमाल

रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की 80 साल की मां डॉक्टर श्रद्धा चौहान 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइव करने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डॉ. चौहान को सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस तथा स्पाइनल डिस्क जैसी बीमारियां थीं। इसके बाद भी उन्होंने इतना बड़ा कारनामा कर दिखाया। उनके इस वीडियो को @skyhighindia ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यहां से यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। देखें वीडियो-

बता दें कि डॉक्टर श्रद्धा चौहान ने यह स्काईडाइव हरियाणा के नारनौल एयरस्ट्रिप पर किया। यह देश का इकलौता सर्टिफाइड सिविल ड्रॉप जोन है। इस दौरान उनके बेटे सौरभ सिंह शेखावत ने उनकी मदद की। आप देख सकते हैं कि उनके बेटे स्काईडाइव से पहले अपनी मां की मदद कर रहे हैं।वहीं छलांग लगाने के बाद डॉ. चौहान ने कहा, 'उनके दिल में हमेशा आसमान में उड़ने की इच्छा थी, जो आज उनके बेटे ने पूरी कर दी। यह उनके लिए गर्व का क्षण है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article