वायरल न्यूज़

गांव के नन्हे बॉलर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, टायर के बीच से उखाड़ दिया तीनों स्टंप, Video इंटरनेट पर वायरल

Viral Video: वीडियो में बच्चे को अनोखे-अनोखे तरीके से गेंदबाजी करते देख पाएंगे। किसी वीडियो में वह टायर के बीच से स्टंप उखाड़ता दिख रहा है तो किसी वीडियो में वह कांच की बोतलों का स्टंप बनाकर उन्हें उखाड़ता नजर आ रहा है।

Image

बच्चे का वीडियो (एक्स- @navsekera)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 12 साल के बच्चे ने अपनी बॉलिंग से तहलका मचाया हुआ है। बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने क्रिकेट प्रेमियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आप 12 साल के बच्चे को किसी गांव की पिच पर गेंदबाजी करता देख सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा कोई आम गेंदबाजी नहीं कर रहा है, बल्कि उसकी रफ्तार, एक्यूरेसी और आत्मविश्वास के सामने बड़े-बड़े बैट्समैन पानी मांग सकते हैं।

12 साल के बच्चे ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

आप वायरल वीडियो में बच्चे को अनोखे-अनोखे तरीके से गेंदबाजी करते देख पाएंगे। किसी वीडियो में वह टायर के बीच से स्टंप उखाड़ता दिख रहा है तो किसी वीडियो में वह कांच की बोतलों का स्टंप बनाकर उन्हें उखाड़ता नजर आ रहा है। वह स्टंप्स को इतनी सटीकता से उखाड़ता है, जैसे कोई अनुभवी बॉलर कर रहा हो। बॉलिंग के दौरान बच्चे का कंट्रोल और निशाना देख हर किसी को भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह की याद आ रही है। देखें वीडियो-

बच्चे का वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने बच्चे को सपोर्ट देने की मांग शुरू कर दी है। यूजर्स का कहना है कि अगर सही गाइडेंस मिले, तो बच्चा आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए भी खेल सकता है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो किस गांव का है। इस वीडियो को एक्स पर @navsekera नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर अधिकतर यूजर्स बच्चे के टैलेंंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article