वायरल न्यूज़

Amazing Video: 104 स्काईडाइवर ने हवा में बनाई ऐसा आकृति, कर डाला विज्ञान को मात देने वाला कारनामा!

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि ​​104 स्काईडाइवरों ने फ्लोरिडा के आसमान में एक साथ कूदकर सबसे बड़ी कैनोपी रिलेटिव वर्क (CRW) फॉर्मेशन का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस करतब को करते समय स्काइडाइवरों ने मुक्त रूप से गिरने की जगह अपने पैराशूट को हवा में खोला और फिर हवा में ही मिलकर एक विशाल और जटिल सितारे जैसा पैटर्न बनाया।

Image

कैनोपी रिलेटिव वर्क (CRW) फॉर्मेशन (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। आपने अपनी आंखों से शायद ही ऐसा कारनामा पहले कभी देखा होगा। इस वीडियो को न सिर्फ आप देख सकते हैं, बल्कि इसकी भव्यता को महसूस भी कर सकते हैं। वायरल हो रहा वीडियो संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि 104 स्काईडाइवरों ने फ्लोरिडा के आसमान में एक साथ कूदकर सबसे बड़ी कैनोपी रिलेटिव वर्क (CRW) फॉर्मेशन का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

वीडियो देखकर खुली रह जाएंगी आंखें

ऐसा कारनामा आपने अपनी जिंदगी में शायद ही कभी देख होगा। आप देख पाएंगे कि इस करतब को करते समय स्काइडाइवरों ने मुक्त रूप से गिरने की जगह अपने पैराशूट को हवा में खोला और फिर हवा में ही मिलकर एक विशाल और जटिल सितारे जैसा पैटर्न बनाया। कुछ लोगों को यह आकृति एक विशाल पतंग जैसी भी लग सकती है। इस आश्चर्यजनक करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। आप देख पाएंगे कि स्काइडाइवरों ने सुबह के समय आसमान में एक विशाल आकृति में अपने पैराशूट को जोड़ा और दुनिया को हैरान कर दिया। देखें वीडियो-

104 स्काइडाइवर ने यह कारनामा संयुक्त राज्य अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित लेक वेल्स के खुले आसमान में किया। इस कारनामे को करने के लिए 19 से 20 विभिन्न देशों के 104 अभिजात स्काइडाइवर शामिल हुए। अपने इस अनोखे कारनामे के जरिए इन स्काइडाइवर ने दुनिया को दिखाया कि कोई भी काम असंभव नहीं है। बता दें कि इस अनोखे करतब को करने के लिए अत्यधिक सटीकता, कौशल और टीम वर्क की जरूरत थी। इस दौरान आठ विमानों और हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) के साथ उनका समन्वय शामिल था। बता दें कि इससे पहले सबसे बड़ा कैनोपी रिलेटिव वर्क (CRW) फॉर्मेशन साल 2007 में 100 स्काइडाइवरों ने बनाया था। जिसका रिकॉर्ड इन 104 स्काइडाइवरों ने अब तोड़ दिया है। इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर @performancedesigns नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article