Rakhi Sawant on Rakhi Ka Insaaf Jhansi Case: एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। झांसी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। वीडियो में उन्होंने इस मामले की जिम्मेदारी चैनल पर डालते हुए कहा कि वह सिर्फ शो की होस्ट थीं और उनसे जो कहा जाता था, वही करती थीं। राखी ने अपनी बात रखते हुए झांसी पुलिस, झांसी कोर्ट और देश के कानून की तारीफ भी की। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। राखी के इस वीडियो को गिरफ्तारी वारंट के बाद उनके बचाव के तौर पर देखा जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Rakhi Sawant पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, 'राखी का इंसाफ' शो से जुड़े मामले में वारंट जारी
16 साल पुराने मामले में क्यों जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट?
ये मामला करीब 16 साल पुराना है। उस समय राखी सावंत के शो ‘राखी का इंसाफ’ में झांसी के रहने वाले लक्ष्मण और उनकी पत्नी अनीता के बीच विवाद को दिखाया गया था। शो के दौरान राखी ने लक्ष्मण को ‘नामर्द’ कहा था। इससे आहत होकर लक्ष्मण झांसी लौट आए थे और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गई। लक्ष्मण की मां ने बेटे की मौत के लिए राखी सावंत को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में दो दिन पहले झांसी कोर्ट ने राखी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अब उन्हें कोर्ट में पेश होकर जमानत करानी होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:दुर्गा पूजा पंडाल में Jaya Bachchan को देखते ही Kajol ने लगाया गले, फिर प्यार से संवारने लगीं बाल
वीडियो जारी कर राखी ने दी सफाई
गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि 'हैलो तो आप सुन ही रहे होंगे मेरे बारे में। हां, आप सबको तो मालूम है इसके पीछे कौन है, क्या है? देश की जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो चले जाएंगे। भारत माता की जय। जय भीम। जय महाराष्ट्र। वंदे मातरम। करो करो करो भाई भाई। 2010 का केस जिसका मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरा स्वयंवर हुआ था 25-30 साल पहले। आप समझ रहे हो तो वहां पर राखी का इंसाफ एक शो आया था तो सबके कॉन्टैक्ट हुए थे मेरे भी। मैं तो एक होस्ट थी जो मुझे चैनल बोलता था बोलने के लिए मैं बोलती थी। आप समझ रहे हो तो यह जो लड़का कोई मुझे मैं तो इसको जानती भी नहीं। कौन हूं, क्या है मुझे तो याद भी नहीं। 30 साल पुरानो मेरी याददाश्त शक्ति चली गई है तो इस बंदे का कॉन्टैक्ट चैनल के साथ हुआ था। अब वो शो खत्म होने के बाद किधर मर जाता है बुखार में हॉस्पिटल में और उसका इल्जाम चैनल पर हम पर आता है तो हमारा तो कोई लेना देना नहीं क्योंकि मैं एक स्टार हूं तो कोई हमारे नाम से बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है।'
