वायरल न्यूज़

आपकी भी आंखें खा जाएंगी धोखा! दिमाग घुमा देने वाला Optical Illusion Statue देख हर कोई रह गया दंग

सोशल मीडिया पर इस समय एक Optical Illusion Statue का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद तो आपको भी एक समय पर अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह सच है। इस वायरल मूर्ति में एक व्यक्ति को बैग लेकर चलते हुए दिखाया गया है।

Image

दिमाग घुमा देने वाला Optical Illusion देख हर कोई दंग (फोटो: X/ @imTrueIndia1)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को को पहली बार में देखने पर आपकी आंखें भी धोखा खा जाएंगी। इसको देखने के बाद पहली नजर में आपको जादू लगेगा, लेकिन ये इंसानी हुनर का कमाल है। इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में एक आर्ट इल्यूजन दिखाया गया है। खासकर एक मूर्ति जो फ्लोटिंग या अधूरी लगती है, लेकिन असल में ये चतुर डिजाइन और प्लेसमेंट की वजह से है। मूर्ति में एक व्यक्ति को बैग लेकर चलते हुए दर्शाया गया है और इल्यूजन मूर्ति के फ्रैगमेंटेड और पोजिशनिंग की वजह से बनता है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस 11 सेकंड के वीडियो को देखने के बाद आपके मन में जो पहला सवाल आएगा वह ये होगा कि इस मूर्ति के कमर के ऊपर और नीचे के हिस्से को कैसे जोड़ा गया, ये कैसे संभव है? क्योंकि इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। वहीं पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसे बनाने वाले कलाकार की खूब प्रशंसा की है।

ऑप्टिकल इल्यजून आर्ट देख सोशल मीडिया यूजर्स रह गए हैरान

पहले यूजर ने लिखा: "ऐसी illusion art तो दिमाग और नजर दोनों को challenge कर देती है। एक पल को लगता है समझ गए फिर अगला ही पल सब बदल जाता है।", दूसरे ने लिखा: "ये इल्यूजन वाली आर्ट सच में दिमाग घूमा देता है। आंख कुछ और देखती है। दिमाग कुछ और समझता है। आर्टिस्ट का कंट्रोल पर्सपेक्टिव पर कमाल का होता है। आपको ऑप्टिकल इल्यूजन पसंद आते हैं या रीयलइस्टिक आर्ट", तीसरे ने लिखा: "जिसने भी बनाया है ये आर्ट बड़ा कमाल का है, इंसान देखने और समझने में ही पगला रहा है तो बनाने वाले ने कैसे बनाया होगा।"

चौथे ने लिखा: "सच में बहुत ही अच्छी कला है। समझ नहीं आ रहा है कि उसने बिना किसी सपोर्ट के कैसे बना दिया है, लेकिन लास्ट में दिखता है कि उसने दूसरी साइड से ज्वाइंट लगाया हुआ है। एकदम से देखने मिली लेकिन इंसान वही एकदम से धोखा खा जाता है।" इस वीडियो को इंटरनेट पर @imTrueIndia1 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'What a beautiful art illusion...ये कैसे मुमकिन है यार? आंखें धोखा खा जाती हैं और दिमाग भी चकरा जाता है। सच में कमाल की कला है ये!' इस वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article