वायरल न्यूज़

Viral News: Uber ड्राइवर ने की अनोखी अपील- प्लीज मुझे भैया या अंकल न बुलाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 03:01 PM IST

Viral News: एक उबर ड्राइवर ने बहुत ही अनोखी अपील की है। इस ड्राइवर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्लीज उन्हें 'भैया या अंकल' कहकर न बुलाएं। इसे लेकर ड्राइवर ने अपनी गाड़ी की सीट के कवर पर ऐसी बात लिखवाई है। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

उबर ड्राइवर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • उबर ड्राइवर की अनोखी अपील
  • ड्राइवर ने लोगों से की अपील
  • भैया या अंकल न बुलाएं प्लीज

Viral News: आपने कभी कोई Ubar गाड़ी बुक की होगी तो ड्राइवर को फोन करके यही पूंछा होगा कि 'भैया आ रहे हैं न?' चाहे लड़का हों या लड़की ज्यादातर लोग उबर ड्राइवर को भैया या अंकल कहकर ही बुलाते हैं। इस बीच एक उबर ड्राइवर ने बहुत ही अनोखी अपील की है। इस ड्राइवर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्लीज उन्हें 'भैया या अंकल' कहकर न बुलाएं। इसे लेकर ड्राइवर ने अपनी गाड़ी की सीट के कवर पर ऐसी बात लिखवाई है। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

'भैया या अंंकल मत कहिए'

इस उबर ड्राइवर ने ऐसा इसलिए लिखा क्योंकि उन्हें खुद को भैया या अंकल बुलवाना अच्छा नहीं लगता है। सबसे पहले ट्विटर यूजर सोहिनी एम ने तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उबर ड्राइवर द्वारा कार की सीट के कवर पर लगाए गया नोट आप देख सकते हैं। कार की अगली सीट के पीछे कवर में इस नोट में लिखा है, 'मुझे भैया या अंकल मत कहिए।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ड्राइवर के सेंस ऑफ ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ड्राइवर की इस क्रिएटिविटी की भी लोग तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि जब उन्हेंं बुरा लगता है तो भैया कहना ही क्यों। देखें ट्वीट-

हालांकि, कुछ लोग इस बात को लेकर असमंजस में थे कि जब ड्राइवर को भैया या अंकल न बुलाएं तो कैसे संबोधित करें? लोगोंं का कहना था कि क्या उन्हें ड्राइवर को 'बॉस' कहना चाहिए। इसके बाद उबर ने एक जबरदस्त रिप्लाई दिया है। ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, 'जब आपको ड्राइवर को बुलाना है तो आप ऐप में उसका नाम देख सकते हैं।' वहीं एक यूजर ने कहा कि, 'वह बस हर ड्राइवर को ड्राइवर साहब बुलाते हैं क्योंकि उसके ऐसा करने पर एक बार कैब ड्राइवर खुश हो गया था। 20 वर्षों में उसे किसी ने भी साहब नहीं कहा था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article