वायरल न्यूज़

Viral Bill: 50 पैसे में समोसा.. 14 रुपये किलो गुलाब जामुन, जानिए साल 1980 में क्या था खाने-पीने के सामान का रेट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 23, 2023, 11:15 AM IST

Viral Bill: साल 1980 का एक बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बिल देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। साल 1980 में मिठाइयों के दाम इतने कम थे, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है।

Image

वायरल बिल (फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 1980 का बिल हुआ वायरल
  • पंजाब की दुकान का बिल आया सामने
  • 14 रुपये किलो मिलता था गुलाब जामुन

Viral Bill: दादी-नानी जब पुराने जमाने की बातें बताती हैं तो काफी आश्चर्य होता है। पुराने जमाने में चीजें काफी सस्ती मिलती थीं। तब महंगाई का कोई नामोनिशान नहीं था। आज जब हम चीजों के पुराने जमाने के दाम सुनते हैं तो हमें यकीन नहीं होता कि सबकुछ इतना सस्ता मिलता था। आज अगर एक रसगुल्ला खरीदने जाएं तो 20 रुपये से नीचे का नहीं मिलता है, लेकिन पुराने जमाने में इतने में ही एक किलो रसगुल्ला मिल जाता है। आज 10 रुपये से नीचे का समोसा नहीं मिलता, लेकिन पुराने जमाने में 10 रुपये में 20-25 समोसे मिल जाते थे।

मात्र 50 पैसे में मिलता था समोसा

सोशल मीडिया पर साल 1980 का एक बिल वायरल हो रहा है। यह बिल ऐसा है, जिसे देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। इस बिल को देखने के बाद लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि पुराने जमाने में चीजें इतनी सस्ती मिलती थीं। साल 1980 के समय की मिठाइयों का एक बिल सामने आया है। आप इसमें मिठाइयों का दाम देखेंगे तो आपके मुंह में पानी आ जाएगा। एक यूजर ने इस बिल को फेसबुक पर शेयर किया है। इसके बाद यह बिल सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है।

बिल पंजाब के जालंधरके एक दुकान का है। इस दुकान का नाम है, 'लवली स्वीट हाउस।' इस बिल में मिठाइयों के नाम उनके दाम लिखे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि आपकी फेवरेट मिठाइयों के दाम काफी कम है।बिल पर समोसे का दाम मात्र 50 पैसे लिखा हुआ है। वहीं लड्डू मात्र 10 रुपये किलो दिखाई दे रहा है। रसगुल्ला और काला जामुन मात्र 14 रुपये किलो नजर आ रहा है। बिल पर मिठाइयों के बहुत ही मजेदार नाम लिखे दिख रहे हैं। इसमें चमचम मिठाई, पतीसा और पलंग तोड़ मिठाई शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि तब काजू बर्फी मात्र 70 रुपये किलो मिल जाती थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article