रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। CBT परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in और संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। बोर्ड रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी करेगा। इसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोज सकेंगे। इसके अलावा रेलवे की ओर से जोन के हिसाब से कटऑफ मार्क्स और उम्मीदवारों के अलग-अलग स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे।
बता दें कि RRB Group D की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए रेलवे के अलग-अलग जोन में लेवल-1 के कुल 22,195 पद भरे जाने हैं। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 7 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था।
RRB Group D Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं।
1. सबसे पहले अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर Latest Notifications या Results सेक्शन खोलें।
3. CEN 09/2025 के तहत RRB Group D Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।
5. Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।
6. PDF डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड भी लॉगिन के जरिए देख सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।
CBT के बाद इन चरणों से गुजरना होगा
RRB Group D भर्ती में CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। PET पास करने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
