वायरल न्यूज़

गांव-घर की होली: जेठ, देवर और ससुर, एक-एक कर भाभी ने सब पर फेंका रंग, Video देख खिलखिला उठेंगे आप

गांव-घर की देसी होली कैसी होती है, उसकी एक झलक आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल जाएगा। जहां एक परिवार होली खेलते हुए नजर आ रहा है।

Image

होली खेलता परिवार (X/@JyotiDevSpeaks)

आज पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी रंगों के इस पर्व का खुमार देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग कोने से होली के जश्न का वीडियो देखने को मिल रहा है। पूरा सोशल मीडिया होली की शुभकामनाओं और रंग-बिरंगे खुशियों से पटा पड़ा है। हाल में ऐसे ही खुशियों से भरा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहै है। जिसे देख आपको भी गांव-घर की होली की याद आ जाएगी और आपका चेहरा अपने-आप ही खिलखिला उठेगा।

एक-एक कर भाभी ने सबको रंग दिया

वीडियो में होली खेलते एक परिवार को देखा जा सकता है। जहां होली की शरारत भी देखने को मिल रही है और रिश्तों की गरीमा भी। सच कहें तो भारत के होली का यही वास्तविक स्वरूप है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कुर्सी पर बैठकर घर के अन्य परिजनों से बातें कर रहा है, घर के अन्य लोग भी उसे अपनी बातों में उलझाए रखे हैं। तभी घूंघट ताने घर की बहू एक बर्तन में रंग घोलकर चुपके से आती है और उस शख्स पर रंग से भरा बर्तन उडेल देती है।

वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

शख्स ऊपर से नीचे तक गुलाबी रंग से सराबोर हो जाता है। शायद यह शख्स उस बहू का जेठ था। जेठ जी पर रंग डालती भाभी की मस्ती देख ससुर जी दांत निपोर रहे थे, तभी अगले ही पल भाभी ने उन पर रंग फेंक दिया और वे बस चुपचाप देखते रह गए। इस बार घर के सभी लोग ससुर जी पर हंस रहे थे। ऐसे ही थोड़ी देर बाद देवर का भी नंबर आता है और भाभी अपने देवर को भी रंग से सराबोर कर देती हैं।
जेठ, देवर और ससुर जी को भाभी ने पूरी तरह से रंग डाला

जेठ, देवर और ससुर जी को भाभी ने पूरी तरह से रंग डाला (X/@JyotiDevSpeaks)

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

होली के इस जश्न को देख यकीनन आप खुशी से खिल उठेंगे। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @JyotiDevSpeaks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर अनेकों लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जिसमें लोग होली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सच में ऐसी होली तो गांव में ही देखने को मिलती है, हैप्पी होली।" दूसरे ने लिखा, "आपलोगों के बीच इसी तरह से पारिवारिक प्रेम बना रहे, त्योहार का असली मतलब परिवार के प्रेम से ही है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article