वायरल न्यूज़

"इसके आगे तो लड़कियां भी फेल हैं", होली पर लड़का बना ब्यूटी क्वीन, खुद को ऐसा सजाया कि लोग मान बैठे लड़की

हर जगह होली लोग अपने अलग-अलग परंपरा और रिती-रिवाज से मनाते हैं। हाल में एक ऐसी ही अजीबोगरीब परंपरा का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां होली पर एक लड़के ने खुद को ऐसा सजाया कि लोगों की नजरें गच्चा खा गईं। लोग उस बंदे को देखकर लड़का-लड़की का फर्क ही भूल गए।

Image

लड़की के वेशभूषा में लड़का, देखकर आप भी खा जाएंगे गच्चा (X/@1K_Nazar)

आज पूरा देश धूमधाम से होली मना रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न रिती-रिवाज और परंपराओं के अनुसार होली का त्योहार मनाया जाता है। कई जगहों की परंपरा तो इतनी अजीबोगरीब होती हैं कि उसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक रिती-रिवाज और परंपरा के हिसाब से मनाई जा रही होली का वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसे देखने और सुनने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

इस होली सोशल मीडिया पर इस लड़के ने मचाया तहलका

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1K_Nazar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में होली के दौरान जश्न में डूबे लोगों को देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में यह दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो राजस्थान के बीकानेर का है, जहां होली के दिन लड़के महिलाओं की वेशभूषा में होली मनाते हैं। इस दौरान वे गीत भी गाते हैं और साथ में डांस भी करते हैं।

ये भी पढ़ें:

बंदे को देख लड़का-लड़की का फर्क भूल गए लोग

मगर इस वीडियो की जो सबसे खास बात है, जिसने पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपने तरफ खींचा, वह है इसमें नजर आ रहा लड़की के वेशभूषा में यह लड़का, जो सज-संवर कर इस कदर लड़की बना हुआ है कि लोग ये समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर ये लड़का है या लड़की? लोग इस लड़की के रूप में लड़के को देख बहुत ही कन्फ्यूज हैं। लड़के को अगर आप भी देखेंगे तो शायद आपकी नजरें भी गच्चा खा जाएंगी। लड़का वाकई शक्ल और सूरत से बेहद ही खूबसूरत है और उसके नैन-नख्स बिल्कुल किसी लड़की की तरह ही हैं। मेकअप के बाद तो उस लड़के और लड़की के बीच फर्क कर पाना मुश्किल हो गया है।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट कर लड़के की खूबसूरती को अपने शब्दों में बयां किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इस भाई ने तो बिल्कुल ही कंफ्यूज कर दिया, ये तो हुबहू लड़की लग रही है।" दूसरे ने लिखा, "इसकी खूबसूरती के आगे तो लड़कियां भी फेल हैं।" तीसरे ने लिखा, "ब्यूटी क्वीन है भाई अपना।" चौथे ने लिखा, "कंफ्यूजन तो सच में है, लेकिन बीकानेर की इस परंपरा में सब कुछ मिक्स हो जाता है। हर कोई अपनी शैली में होली मनाता है। ये तो बस एक नया ट्विस्ट है, भाई!"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article