वायरल न्यूज़

बाहर से लग रही थी झोपड़ीपट्टी, अंदर था 5 स्टार होटल जैसा नजारा, अजीबोगरीब घर का Video हुआ Viral

Five Star House Video: बाहर से बिल्कुल साधारण दिखने वाले इस घर के अंदर का सीन किसी अत्याधुनिक लग्जरी अपार्टमेंट की तरह नजर आएगा। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घर के बाथरूम तक में एयर कंडीशनर लगा दिखाई देगा। यह घर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

Image

अजीबोगरीब फाइव स्टार होटल (इंस्टाग्राम)

Five Star House Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आए दिन कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में आ ही जाता है। इसी क्रम में एक घर का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घर ऐसा है, जिसे देखकर आप इसे पहली नजर में तो झोपड़पट्टी समझेंगे, लेकिन जैसे ही आप इसके अंदर का नजारा देखेंगे। यह किसी 5 स्टार होटल से कम नजर नहीं आएगा।

सोशल मीडिया पर छाया अनोखा 5 स्टार घर

वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो शुरू होते ही आपको एक छोटा सा कच्चा मकान नजर आएगा। हालांकि, आप इस घर को बाहर से देख रहे होंगे। आप देख पाएंगे कि घर की दीवारें बिल्कुल नॉर्मल हैं और ऊपर मिट्टी के खप्पड़ का छावनी बनी हुई है। आप इस घर को किसी झोपड़पट्टी की तरह ही समझेंगे। हालांकि, इसके बाद कैमरामैन घर के अंदर प्रवेश लेता है। इसके बाद घर के अंदर जो नजारा दिखाई देता है, वह आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। देखें वीडियो-

बाथरूम में भी लगी दिखेगी AC

आप देख पाएंगे कि घर के अंदर की भव्यता आश्चर्य कर देने वाली है। बाहर से बिल्कुल साधारण दिखने वाले इस घर के अंदर का सीन किसी अत्याधुनिक लग्जरी अपार्टमेंट की तरह नजर आएगा। आप देख पाएंगे कि घर के भीतर महंगे और खूबसूरत टाइल्स लगे हुए हैं। इसके अलावा घर में घुसते ही बड़ा फ्लैट स्क्रीन टीवी दिखाई देगा। घर में आपको आरामदायक सोफे और बढ़िया इंटीरियर दिखाई देगा। यहां तक कि इस घर के बाथरूम तक में एयर कंडीशनर लगा दिखाई देगा। यह घर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article