वायरल न्यूज़

Video: अपनी सगाई के मौके पर दूल्हे ने किया दिल जीतने वाला डांस, होने वाली दुल्हन को भी कर दिया इंप्रेस

Dulha Dance Video: आप देख सकते हैं कि सगाई के मौके पर स्टेज पर केवल दूल्हा ही डांस कर रहा है। वहीं उसके बगल में उसकी मंगेतर भी खड़ी नजर आ रही है। इस दौरान बॉलीवुड सॉन्ग 'शादी के लिए रजामंद कर ली, मैने एक लड़की पसंद कर ली' बजने लगता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का डांस (इंस्टाग्राम- @rohit_sharma_viralreels )

Dulha Dance Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के की सगाई का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जो आपका दिल जीत लेगा। वीडियो में लड़का अपनी सगाई के मौके पर अपनी मंगेतर के सामने दिल जीतने वाला डांस करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि लड़का एक पुराने गाने पर अपनी मंगेतर को इंप्रेस भी करता है और डांस से दिल भी जीत लेता है। दूल्हा बहुत ही सादगी भरा डांस करता है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

दूल्हे का दिल जीतने वाला डांस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सगाई के मौके पर स्टेज पर केवल दूल्हा ही डांस कर रहा है। वहीं उसके बगल में उसकी मंगेतर भी खड़ी नजर आ रही है। इस दौरान बॉलीवुड सॉन्ग 'शादी के लिए रजामंद कर ली, मैने एक लड़की पसंद कर ली' बजने लगता है। इसी गाने पर दूल्हा काला चश्मा पहनकर डांस करना शुरू करता है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन उसके बगल में खड़ी रहकर सिर्फ डांस ही नहीं देखती, बल्कि बीच-बीच में अपने होने वाले पति का साथ भी देती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन का हाथ पकड़ कर एक चक्कर घुमाता भी है। वहीं दुल्हन भी बड़ी सादगी के साथ अपने होने वाले पति का साथ देती है। इस वीडियो में दूल्हे की सादगी और गाने का चयन देखकर लोगों ने जोड़े को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि जिस गाने पर दूल्हे ने डांस किया, वह देवी फिल्म का गाना है। इसे मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी है, यह अपने जमाने का बेहद हिट गाना था। वहीं इस दिल छू लेने वाले वीडियो को @rohit_sharma_viralreels नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article