वायरल न्यूज़

Video: डांसर को नाचता देख जोश में आए अंकल जी, फिर ऐसा उछले कि स्टेज ही तोड़ डाला, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 26, 2022, 03:59 PM IST

Funny Dance Video: किसी कार्यक्रम में डांसर को बुलाया गया था और वह स्टेज पर अपने परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन कर रही थी। इसी बीच एक अंकल जी से कंट्रोल नहीं हुआ और वह भी स्टेज पर डांस करने पहुंच गए। अंकल जी डांस में इतना खो जाते हैं कि उन्हें कुछ होश ही नहीं रहता है।

Image

अंकल का डांस (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • यकीनन नहीं देखा होगा इतना फनी वीडियो
  • वीडियो देखकर दिल खुश हो जाएगा
  • अंकल जी के साथ जो होता है वह काफी फनी है

Funny Dance Video: सोशल मीडिया पर आपने डांस के कई सारे वीडियो देखे होंगे। शादी-ब्याह या किसी कार्यक्रम में लोग जमकर डांस करती हैं। वहीं कई कार्यक्रमों में लोग डांसर को भी बुलाते हैं। यह वीडियो एक डांसर से ही जुड़ा है। दरअसल, किसी कार्यक्रम में डांसर को बुलाया गया था और वह स्टेज पर अपने परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन कर रही थी। इसी बीच एक अंकल जी से कंट्रोल नहीं हुआ और वह भी स्टेज पर डांस करने पहुंच गए। इसके बाद वहां पर जो हुआ, उसे देखकर लोगों को खूब मजा आ रहा है।

नहीं देखा होगा इतना फनी वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी प्रोग्राम के लिए लकड़ी का एक स्टेज बनाया गया है। इसी स्टेज पर एक डांसर डांस कर रही होती है। इस दौरान लोग बैठकर उसके डांस को एंजॉय कर रहे होते हैं। तभी भीड़ में से एक अंकल जी निकलकर स्टेज पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद वह भी डांसर के साथ उछल-उछलकर डांस करने लगते हैं। आप देख सकते हैं अंकल जी डांस में इतना खो जाते हैं कि उन्हें कुछ होश ही नहीं रहता है। इसके बाद वह एक बार जोर से स्टेज पर उछलते हैं। यहींं पर सबसे फनी चीज होती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही अंकल जी स्टेज पर उछलते हैं, स्टेज पर छेद हो जाता है और वह छेद के अंदर चले जाते हैं। यह देखने में बहुत ही फनी लगता है। वीडियो को @NarendraNeer007 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोग धड़ाधड़ रिएक्शन दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने इससे पहले ऐसा फनी वीडियो कभी नहीं देखा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article