देश

कुर्मी आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मामले होंगे वापस, CM सुवेंदु अधिकारी ने किया बड़ा एलान

पुरुलिया जिले में करम उत्सव के एक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ में कुर्मी समुदाय से किए गए सभी वादों को उनकी सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में समुदाय के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और आने वाले दिनों में इस राशि को बढ़ाया जाएगा।

Image

सुवेंदु अधिकारी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कुर्मी समुदाय के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि पिछली टीएमसी सरकार के कार्यकाल में कुर्मी आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए सभी मामले वापस लिए जाएंगे।

इस दौरान उन्होंने पूर्व की टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली सरकार ने कुर्मी समुदाय के लिए कुछ करने के बजाय समाज में विभाजन पैदा करने का काम किया। इस दौरान सीएम सुवेंदु ने कुर्माली और राजबंशी भाषाओं को लेकर भी बड़ी बात कही। सुवेंदु अधिकारी ने कहा की मेरी सरकार कुर्माली और राजबंशी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए भी प्रयास करेगी।

गौरतलब है कि कुर्माली भाषा मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों में रहने वाले कुर्मी समुदाय के बीच बोली जाती है। वहीं, राजबंशी भाषा उत्तर बंगाल में रहने वाले राजबंशी समुदाय के बीच प्रचलित है।

    बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान

    पुरुलिया जिले में करम उत्सव के एक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ में कुर्मी समुदाय से किए गए सभी वादों को उनकी सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में समुदाय के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और आने वाले दिनों में इस राशि को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुर्मी विकास बोर्ड को जल्द ही दोबारा सक्रिय किया जाएगा।

    ST दर्जे समेत कई मांगों को लेकर हुआ था आंदोलन

    तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान कुर्मी समुदाय ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों में सड़क और रेलवे मार्गों को बाधित कर आंदोलन किया था। समुदाय की प्रमुख मांगों में अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा और कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना शामिल था।
    Shiv Shukla
    शिव शुक्लाauthor

    शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

    और पढ़ें
    End of Article