स्विंग के सुल्तान और पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने बाबर आजम की आलोचना की है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के 7 खिलाड़ियों को पीसीबी ने बिना कारण के हटा दिया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया गया था। अब इस पूरे मसले पर वसीम अकरम ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर की आलोचना की है।
तीसरे टेस्ट मैच में टॉस के वक्त जब उनसे पूछा गया कि आखिर 7 खिलाड़ियों को किस आधार पर हटाया गया तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। इसका सीधा मतलब था कि इस फैसले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से कोई राय नहीं ली गई। इतना ही नहीं बाबर ने यह कहकर और सनसनी फैला दी थी कि उन्हें भी इस खबर के बारे में न्यूज के जरिए ही पता चला।
नहीं बनना चाहिए था कप्तान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वसीम अकरम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वसीम अकरम बाबर की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अकरम ने कहा 'बाबर को कप्तानी लेनी नहीं चाहिए, इसकी कोई जरूरत नहीं थी। तीसरे टेस्ट में जब बाबर से पूछा गया कि आपके 7 खिलाड़ी चले गए। हेड कोच और बॉलिंग कोच चले गए। आप क्या सोचते हैं तो इस पर बाबर ने जवाब दिया। मुझे कोई आइडिया नहीं है कि वह क्यों छोड़कर गए। अकरम ने कहा तो क्या आप वहां छोले बेचने गए हैं।
पाकिस्तान को मिली थी करारी हार
हालिया इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 0-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। 3 टेस्ट मैच में केवल एक पारी में पाकिस्तान की टीम 200 रन के पार पहुंच पाई थी। तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 449 रन बना पाई थी। इसके अलावा 5 पारी में पाकिस्तान की टीम 200 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट पारी और 103 रन से जीता था। दूसरे टेस्ट में उसने 194 रन से जीत दर्ज की और तीसरे टेस्ट में उसने 8 विकेट से पाकिस्तान को हराया था।
