वायरल न्यूज़

Video: कंगाल पाकिस्तान की सच्चाई, गरीबों की थाली में रोटी नहीं और सोने से तौली जा रही दुल्हन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 28, 2023, 04:10 PM IST

Dulhan weighed with gold: देख सकते हैं कि दुल्हन को उसके घरवाले उसके वजन के बराबर सोने की ईंटों से तौल रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स एक तरफ पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है।

Image

पाकिस्तानी दुल्हन (इंंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी शादी का वीडियो आया सामने
  • सोने की ईंटों से तौली जा रही थी दुल्हन
  • दुबई में हुई पाकिस्तानी लड़की ीकी शादी

Dulhan weighed with gold: एक पाकिस्तानी दुल्हन की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी दुल्हन को सोने की ईंटों से तौला जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो देखकर लोग बोल रहे हैं कि एक तरफ पाकिस्तान में गरीबों को खाने की रोटी नहीं मिल रही है। दूसरी तरफ दुल्हन को सोने की ईंटों से तौला जा रहा है। लोग निशाना साध रहे हैं कि पाकिस्तान के अमीर सारा पैसा लेकर दुबई भाग गए हैं।

पाकिस्तानी शादी का वीडियो आया सामने

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी लड़की की दुबई में रॉयल शादी हुई। इस शादी में दुल्हन को सोने की ईंटों से तौला गया। आप भी देख सकते हैं कि दुल्हन को उसके घरवाले उसके वजन के बराबर सोने की ईंटों से तौल रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स एक तरफ पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है। हालांकि, बाद में इस वीडियो की सच्चाई सामने आई। देखें वीडियो-

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी दुल्हन को जिन सोने की ईंटों से तौला जा रहा था, वह सब नकली था। कहा जा रहा है कि यह सिर्फ शादी का थीम था। बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ से इंसपायर होकर वेडिंग प्लानर ने पाकिस्तानी दुल्हन को सोने की ईंट से तौलने की थीम रखी थी। इस दौरान पूरा सेटअप भी सोने की थीम से सजाया गया था। भले ही एक तरफ वीडियो की वजह से पाकिस्तान पर लोग हमला बोल रहे हैं, लेकिन जब सच्चाई पता चली तो लोग वेडिंग प्लानर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो को dulhadotnet नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article