वायरल न्यूज़

डॉली की चाय के सामने अतरंगी ड्रिंक, वायरल वीडियो देखकर चौंक गए लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 25, 2025, 11:55 AM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि एक अंग्रेज शॉप पर सोडा खरीदने के लिए पहुंचता है। मगर शॉप पर मौजूद लड़के ने स्टाइल से सोडे को ऐसी अतरंगी ड्रिंक बना दिया जिसे देखकर नेटिजन्स चौंक गए हैं।

Image

अतरंगी स्टाइल में ड्रिंग बना रहे इस लड़के का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में हर रोज सैकड़ों हजारों की संख्या में वीडियो शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ आते ही छा जाते हैं और लोगों को भी खूब पसंद आते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब रोचक और चौंकाने वाला है। वायरल वीडियो एक ऐसे शख्स जुड़ा है जिसके सोडा बनाने के स्टाइल ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। शख्स अनोखे स्टाइल से ऐसी-ऐसी अतरंगी ड्रिंक भी बनाता है जिसे देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है।

अतरंगी ड्रिंक बनाने के स्टाइल ने मचाई धूम

वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स कांच के ग्लास को हवा में उछालता है। वो ग्लास को नीचे पटककर भी मारता है, मगर ग्लास टूटना तो दूर चटकता तक नहीं है। शख्स के अतरंगी ड्रिंक बचने का स्टाइल देखकर लोग इसे डॉली चायवाले की बादशाहत को खतरे की घंटे की रूप में देख रहे हैं। वीडियो में देखेंगे शॉप पर एक अंग्रेज शख्स को अतरंगी ड्रिंक बनाने के लिए कहता है। इसके बाद फ्रेम में फिर जो कुछ नजर देखकर दिमाग घूम जाएगा।

एक्स पर देखिए वीडियो

इसमें देखे इसमें देखेंगे कि शख्स ग्लास में दूध डालने के लिए इतनी लंबी धार बनाता है मानो पड़ोस वाले की दुकान में पहुंच गया। शख्स अब ग्लास में बर्फ डालता है और इसे दूसरे ग्लास से बंद कर दिया। अब फ्रेम में जो कुछ आया करना मुश्किल होगा। आखिर में देखेंगे शख्स को ग्लास को नीचे ऊपर खूब पटकता है। ग्लास हवा में उड़ाता है और फिर अंग्रेज को थमा दिया। मालूम मजेदार वीडियो एक्स पर @PicturesFoIder नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article