शहर

Delhi News: नीरज बवाना गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, 5 अवैध हथियार और 13 कारतूस बरामद

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने आउटर नॉर्थ जिले में गैंगस्टर नीरज बवाना-नवीन उर्फ बाली गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच अवैध हथियार और 13 जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

Image

नीरज बवाना गैंग के दो गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ जिला स्पेशल स्टाफ ने नीरज बवाना/नवीन उर्फ बाली गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध हथियार और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Delhi Police के मुताबिक, 2 नवंबर को स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंग के दो सदस्य किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से अलीपुर इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल ठाकरान, निवासी नांगल ठाकरान, दिल्ली और 19 वर्षीय अरुण उर्फ बॉबी, निवासी सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के पास से दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, तीन देसी पिस्टल और 13 जिंदा कारतूस मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने नीरज बवाना/नवीन उर्फ बाली गैंग से जुड़े होने की बात बताई है। अरुण उर्फ बॉबी पहले भी हरियाणा के खरखौदा थाने में आर्म्स एक्ट के मामले में शामिल रहा है।

फिलहाल पुलिस हथियारों के सप्लाई नेटवर्क, इनके इस्तेमाल की योजना और गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच कर रही है।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article