हादसे कब हो जाएं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें हैरान कर देने वाले हादसों का खौफनाक मंजर देखने को मिलता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लिफ्ट में खड़े एक व्यक्ति के साथ अचानक हुए हादसे ने लोगों को अंदर तक झंकझोर कर रख दिया।
वीडियो में हुआ क्या?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लिफ्ट में घुसता है और वह लिफ्ट के दरवाजे पर अपना सिर टिकाकर खड़ा हो जाता है। थोड़ी देर बाद वह जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला और उन्होंने एक पैर बाहर रखा, लिफ्ट अचानक तेज गति से ऊपर की ओर चल पड़ी। उनके पैर अभी पूरी तरह बाहर नहीं निकले थे, जिससे वे दरवाजे के बीच फंसते-फंसते बचे। लिफ्ट के दरवाजे खुले रहते हुए ऊपर जाने से उनका शरीर झटके के साथ खिंचता गया। गनीमत रही कि इस हादसे में वह व्यक्ति बाल-बाल बचा।
वीडियो लिफ्ट के सीसीटीवी में हुआ कैद
घटना का यह वीडियो लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुजरात के वलसाड का बताया जा रहा है। यहां हाउसिंग सोसायटी के साबरमति बिल्डिंग में यह खौफनाक हादसा हुआ। वीडियो में दिखा रहे व्यक्ति उसी बिल्डिंग में रहने वाले वत्सलभाई पंचाल हैं। जो इस हादसे में जान गंवाने से बाल-बाल बचे। यह घटना लिफ्ट के रखरखाव की कमी को उजागर करता है। हालांकि ये समस्या वाकई गंभीर है लेकिन कई सोसायटियां मेंटेनेंस और फंड की कमी या लापरवाही के चलते इसे टालती हैं।
कभी भी मौत को बुलावा दे सकती हैं ऐसी लिफ्ट
आज भी कई पुरानी सोसायटीज में लिफ्ट बहुत ही खस्ता हाल में चल रही हैं। जो कभी भी मौत को बुलावा दे सकती हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 24 लाख लोगों ने देखा और 13 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर सैकड़ों लोगों की प्रतिक्रिया आई है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
