वायरल न्यूज़

VIDEO: ईंट पर ईंट रखते-रखते बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, शख्स ने सिर्फ 1 घंटे में खड़ी कर दी 1,065 ईंटों की बड़ी सी दीवार

एक शख्स ने सिर्फ 1 घंटे में 1,065 ईंटें लगाकर 30 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। शख्स ने अपनी रफ्तार और हुनर से एक नया इतिहास रच दिया।

Image

ब्रिटेन के रहने वाले चार्ली कॉलिसन नाम के एक राजमिस्त्री ने 1 घंटे में 1,065 ईंटें लगाकर 30 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। (Image Credit- AI Generated Image, Instagram/@GWR)

दुनिया में हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड बनता है, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसे रिकॉर्ड अक्सर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के पन्नों में जुड़ जाते हैं। ऐसे ही एक नए रिकॉर्ड ने गिनीज के पन्नों में अपनी जगह बनाई है। जहां एक शख्स ने 1 घंटे के अंदर 1065 ईंटों की एक बड़ी सी दीवार खड़ी कर दी।

ब्रिटेन के इस राजमिस्त्री ने कर दिखाया कमाल

इस कारनामे को करने वाले शख्स का नाम चार्ली कॉलिसन (Charlie Collison) है और वह ब्रिटेन के रहने वाले हैं। दरअसल, चार्ली ने सिर्फ एक घंटे में 1,065 ईंटें लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चार्ली के इस कारनाम के वीडियो (Video) को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि चार्ली कॉलिसन पेशे से एक राजमिस्त्री (Bricklayer) हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और निर्माण कार्य से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

30 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

जानकारी के मुताबिक, चार्ली ने केवल 60 मिनट में 1,065 ईंटों को जोड़कर एक बड़ी दीवार खड़ी कर दी। उनसे पहले यह रिकॉर्ड 872 ईंटों का था, जो पिछले 30 सालों से कायम था। इतने लंबे समय तक कोई भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया था, लेकिन चार्ली ने अपनी तेज रफ्तार और शानदार टेक्निक से 30 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

वीडियो देखकर लोग रह गए दंग

सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि का वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग चार्ली की मेहनत और हुनर की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि यह सिर्फ ताकत का नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और अनुभव का नतीजा है। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि अगर चार्ली भारत में काम करने आ जाएं, तो एक दिन में पूरी कॉलोनी तैयार कर देंगे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article