IND vs NZ 4th T20 Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुरुआती तीन मैचों में धमाकेदार अंदाज में चेज करके 3-0 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है। सीरीज के बाकी दो मुकाबले महज औपचारिकता रह गए हैं। ऐसे में टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों को आजमाने मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने सीरीज के तीसरे मुकाबले में महज 13.2 ओवर में 199 रन के विजयी लक्ष्य को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारियों की बदौलत हासिल कर लिया था। टीम इंडिया के बल्लेबाजों से एक बार फिर वैसी ही पारियों की उम्मीद फैन्स को है। ऐसे में आइए जानते हैं ईडेन पार्क की पिच का कैसा रहेगा हाल?
ऐसा रहेगा ऑकलैंड की पिच का मिजाज
आकलैंड के ईडन पार्क में सीधी बाउंड्री इतनी छोटी हैं कि वे आईसीसी की शर्तों (पिच के केंद्र से कम से कम 59.43 मीटर) को पूरा नहीं करती है। मैदान के आईसीसी के नियमों के लागू होने से पहले से मौजूद वेन्यू होने के कारण इसे छूट मिली हुई है। इसलिए इस मैदान पर एक और जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहां चौकों छक्कों की जमकर बारिश हो सकती है।
ऑकलैंड के मौसम का हाल (Auckland Weather Report)
एक्यूवेदर के मुताबिक, भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दिन 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत तक है। हालांकि मैच के दौरान बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है। ऐसे में प्रशंसकों को शानदार मैच देखने को मिल सकता है।
