Sir Patrick Stewart Dies At 86: हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर ब्रिटिश अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट (Sir Patrick Stewart) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'स्टार ट्रेक' में कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड और 'एक्स-मैन' फिल्मों में प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर यानी प्रोफेसर X का किरदार निभा चुके इस दिग्गज अभिनेता ने 28 अक्टूबर 2026 को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी 29 अक्टूबर को उनके प्रतिनिधि की ओर से साझा की गई। बताया गया कि पैट्रिक स्टीवर्ट अल्जाइमर बीमारी और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे। दुनियाभर के फैंस भी गहरे सदमे में हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने पार किया 750 करोड़ रुपये का आंकड़ा, रच दिया इतिहास)
Marvel Studios ने दी प्रोफेसर X को भावुक विदाई
पैट्रिक स्टीवर्ट के निधन पर मार्वल स्टूडियोज ने भी दुख जताया है। स्टूडियो के प्रेसिडेंट केविन फीगी ने अभिनेता को याद करते हुए कहा कि उनकी पहली मुलाकात साल 2000 में पहली 'एक्स-मैन' फिल्म के सेट पर हुई थी। केविन फीगी ने बताया कि वह पहले से ही उन्हें 'स्टार ट्रेक' के महान कैप्टन पिकार्ड के रूप में जानते थे लेकिन असल जिंदगी में पैट्रिक उतने ही शानदार, मजाकिया और शानदार इंसान भी थे। मार्वल स्टूडियोज ने अपने संदेश में कहा कि पैट्रिक स्टीवर्ट ने प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर के किरदार को असाधारण गरिमा, बुद्धिमत्ता और इंसानियत के साथ पर्दे पर जीवंत किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Eetha: श्रद्धा कपूर की फिल्म से सामने आया Randeep Hooda का दमदार लुक, फैन्स हुए उत्साहित)

Sir Patrick Stewart Dies
पैट्रिक स्टीवर्ट के निधन से उनके को-स्टार भी भावुक हैं। वॉल्वरिन फिल्मों में एक्स-मेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता ह्यू जैकमैन ने उन्हें स्टेज और सिनेमा की महान शख्सियत बताते हुए श्रद्धांजलि दी। ह्यू जैकमैन ने कहा कि पैट्रिक से उन्होंने बहुत कुछ सीखा और वह उन्हें जिंदगीभर याद करेंगे। फिल्म 'लोगन' के निर्देशक जेम्स मैंगोल्ड ने भी उन्हें बेहतरीन अभिनेता, शानदार सहयोगी और बेहद नेक इंसान बताया। इसके अलावा निर्देशक एंथनी और जो रूसो ने भी उन्हें अपना बचपन का हीरो बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
