वायरल न्यूज़

ढोल बजा और दादी ने मचा दिया धमाल, ढोल की थाप पर लगाए ऐसे ठुमके कि देखते रह गए लोग, VIDEO हुआ वायरल

हरियाणवी गाने पर सड़क के बीच बुजुर्ग महिला ने लगाए ऐसे जबरदस्त ठुमके कि आसपास खड़ी लड़कियां भी देखती रह गईं। दादी के देसी स्वैग और शानदार डांस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

ढोल की थाप पर बुजुर्ग महिला ने जमकर लगाए ठुमके (Image Credit- AI Generated Image, Instagram/@popu_fit)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी छोटे बच्चों का टैलेंट लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी युवाओं का शानदार डांस चर्चा में आ जाता है, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने यह साबित कर दिया कि खुश रहने और जिंदगी का आनंद लेने की कोई उम्र नहीं होती।

हरियाणवी गाने पर दादी का गजब डांस

वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बुजुर्ग महिला बीच सड़क पर हरियाणवी गाने और ढोल की थाप पर पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आती हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान और देसी स्वैग से भरा ऐसा अंदाज देखा गया कि वहां मौजूद हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे कई लोग खड़े हैं और कुछ लोग इधर-उधर आते-जाते नजर आते हैं। तभी अचानक दादी जी संगीत सुनते ही खुद को रोक नहीं पातीं और पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

दादी के धमाकेदार डांस ने मचा दिया तहलका

शुरुआत में लोगों को लगता है कि वह कुछ सेकंड ही नाचेंगी, लेकिन जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, दादी के शानदार स्टेप्स सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। उनके एक्सप्रेशन और एनर्जी देखकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगते हैं। कई लोग अपना मोबाइल निकालकर इस खूबसूरत पल को रिकॉर्ड करने लगते हैं।

दादी की एनर्जी देखकर लोग बोले- 'यही है असली जिंदगी'

इस वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम पर @popu_fit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और लाखों बार देखा जा चुका है। लोग इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी शेयर कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दादी ने तो पूरी महफिल लूट ली।" दूसरे ने कहा, "उम्र नहीं, जज्बा मायने रखता है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "ऐसी एनर्जी तो आज के युवाओं में भी कम देखने को मिलती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article