Dog Jump Like Cheetah Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे, आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। ये वीडियो एक कुत्ते का है, जो काफी मजेदार भी है। वीडियो में कुत्ता आपको स्टंट करता हुआ दिखाई देगा, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ये कुत्ता ही है ना?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुत्ता लंबी जंप मारकर दीवार पर चढ़ जाता है, जैसे कोई चीता या बिल्ली हो। इतना ही नहीं वीडियो के एक हिस्से में आपको ये कुत्ता एक दीवार पर चढ़कर दूसरे दीवार पर कूद जाता है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो पर यूजर काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं, जिसमें उसकी तुलना एक चीता और बिल्ली से हो रही है।
चीते की तरह कुत्ते ने लगाई छलांग
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये कुत्ता या स्टंट मैन। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये कुत्ता तो काफी ट्रेंड है, इंसानों की तरह ये तो दीवार पर चढ़ता है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'cachorros_alegres' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
