Jungle Ka Video: जंगल का एक नियम होता है कि जो जितना खूंखार और चालाक होगा, वही ज्यादा दिन तक जिंदा रह पाएगा। कई बार कमजोर जानवर भी अपनी चालाकी से खूंखार और शिकारी जानवरों को मात दे देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि छोटी सी गलती कैसे भारी पड़ जाती है। वीडियो एक शिकारी तेंदुआ और एक हिरण का है। आप देख सकते हैं कि तेंदुआ बड़ी होशियारी से हिरण का शिकार करने की फिराक में था। हालांकि, एक छोटी सी गलती उस पर भारी पड़ जाती है।
धरी की धरी रह गई तेंदुए की सारी होशियारी
वीडियो किसी जंगल का है। आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ बड़े ही शातिराना अंदाज में एक जगह पर पत्थर बनकर बैठा है। वह जरा सा भी हिल-डुल नहीं रहा है। उसे देखकर आपको लगेगा कि जंगल में कोई पत्थर रखा हुआ है। इसी दौरान वहां पर एक हिरण आता है। उसे बिल्कुल भी नहीं पता था कि शिकारी तेंदुआ घात लगाकर वहां बैठा हुआ है। वह बड़े इत्मीनान से खड़े होकर इधर-उधर देखता रहता है। इसी बीच उसकी नजर तेंदुए की तरफ पड़ती है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुए की तरफ देखने के बाद शुरू में उसे लगता है कि वहां पत्थर रखा हुआ है। हालांकि, यहीं पर तेंदुआ एक गलती कर बैठता है। दरअसल, जैसे ही हिरण उसकी तरफ देखता है। वह अपनी पूंछ हिला बैठता है। यह देखते ही हिरण वहां से उल्टे पैर भागता है और अपनी जान बचा ले जाता है। दूसरी तरफ घात लगाकर बैठा तेंदुआ हाथ मलता रह जाता है। तेंदुए को समझ नहीं आता है कि हिरण को कैसे पता चला कि वह उसका शिकार करने के लिए बैठा है। वीडियो ट्विटर पर @Saket_Badola नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
